<
Categories: Education

GATE Admit Card 2026 Date: गेट का एडमिट कार्ड gate2026.iitg.ac.in पर जल्द, पढ़ें यहां लेटेस्ट अपडेट्स

GATE Admit Card 2026 Date: गेट का एडमिट जल्द ही gate2026.iitg.ac.in पर जारी किया जा सकता है. जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे सीधे नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं.

GATE Admit Card 2026 Date: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. GATE 2026 का आयोजन इस वर्ष इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी द्वारा किया जा रहा है. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से अपने हॉल टिकट का इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन अब तक इसकी नई रिलीज़ डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. 

शुरुआती शेड्यूल के अनुसार, GATE 2026 का एडमिट कार्ड 2 जनवरी 2026 को जारी किया जाना था. हालांकि, किसी कारणवश इसे स्थगित कर दिया गया. इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 7 जनवरी 2026 को एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन यह तारीख भी बिना किसी आधिकारिक नोटिस के निकल गई. फिलहाल, IIT गुवाहाटी की ओर से हॉल टिकट जारी करने की नई तारीख और समय को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है. इसके अलावा एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://gate2026.iitg.ac.in/ के जरिए अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं. 

कहां और कैसे होगा एडमिट कार्ड डाउनलोड

जैसे ही एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव किया जाएगा, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे. लॉगिन के लिए एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तिथि, शिफ्ट, रोल नंबर और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए जाएंगे, जिन्हें परीक्षा के दिन पालन करना अनिवार्य होगा.

फरवरी में होगी GATE 2026 परीक्षा

IIT गुवाहाटी द्वारा GATE 2026 परीक्षा का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में संपन्न होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी.

30 टेस्ट पेपर, सीमित विकल्प

इस वर्ष GATE परीक्षा कुल 30 टेस्ट पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को अधिकतम दो टेस्ट पेपर चुनने की अनुमति होगी, बशर्ते वे निर्धारित संयोजन के अनुसार हों. यह परीक्षा इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और साइंस पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा और सरकारी नौकरियों का महत्वपूर्ण द्वार मानी जाती है.

जब तक एडमिट कार्ड जारी नहीं होता, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नज़र बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें. साथ ही, परीक्षा की अंतिम तैयारी जारी रखें ताकि किसी भी स्थिति में आत्मविश्वास बना रहे.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST