<
Categories: मनोरंजन

खून से सना चेहरा, शरीर पर टैटू; शाहिद की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का पोस्टर रिलीज, वैलेंटाइन डे पर मचेगा तहलका !

O Romeo Poster Out: शाहिद कपूर की आगामी फिल्म 'ओ रोमियो' का पोस्टर जारी हुआ है. इसमें अभिनेता बेहद ही खतरनाक अंदाज में दिख रहे हैं. देखें पोस्टर.

Shahid Kapoor O Romeo Poster Released:  आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ के निर्माताओं ने शाहिद कपूर को दिखाते हुए फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है. पोस्टर में अभिनेता चीखते हुए दिख रहे हैं. उनके लुक को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. यह फिल्म वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी. देखें एक्टर का लुक..

डैंजरस लुक में दिखे शाहिद कपूर

फिल्म ‘ओ रोमियो’ का पोस्टर जारी हुआ है. इसमें अभिनेता का चेहरा खून का सना हुआ दिख रहा है, साथ ही उनके शरीर पर टैटू भी नजर आ रहा  है. एक्टर खतरनाक तरीके हंसते हुए भी दिख रहे हैं. 

क्या बोले नेटिजंस ?

फिल्म के इस पोस्ट को देखने के बाद सेलेब्स के अलावा यूजर्स की भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. दिशा पाटनी और आलिया भट्ट ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहिद कपूर के लुक की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा, ‘शाहिद की यह फिल्म ब्लॉकबस्ट होने वाली है’. वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर जब भी आते हैं धमाक करते हैं’.

फिल्म के बारे में

‘ओ रोमियो’ नाम की इस फिल्म में तृप्ति डिमरी मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आ रही हैं. विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस प्रोजेक्ट का निर्माण साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने किया है। इस फिल्म को दिसंबर 2025 में रिलीज करने की योजना थी. अब यह फिल्म 13 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद कपूर निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ के फिल्म कर चुके हैं। फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। इसके अलावा नाना पाटेकर, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST