<
Categories: Education

GATE के बिना भी खुले M.Tech के दरवाज़े, क्या है फीस स्ट्रक्चर? जानिए कौन कर सकता है आवेदन

IIIT Course: आज कई प्रतिष्ठित संस्थान बिना GATE के ऑनलाइन M.Tech का मौका दे रहे हैं, जिससे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स नौकरी के साथ घर बैठे अपनी पढ़ाई और करियर दोनों आगे बढ़ा सकते हैं.

IIIT Course: आज के दौर में ज़्यादातर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स आगे पढ़ाई के लिए M.Tech करना चाहते हैं, लेकिन अच्छी संस्थाओं में दाख़िले के लिए GATE की अनिवार्यता कई बार रास्ता रोक देती है. बहुत से छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT से पढ़ने का होता है, मगर एक परीक्षा की वजह से वह सपना अधूरा रह जाता है. अब तकनीक और नई शिक्षा नीति ने इस तस्वीर को काफी हद तक बदल दिया है. कई प्रतिष्ठित संस्थान बिना GATE के भी ऑनलाइन मोड में M.Tech प्रोग्राम ऑफर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने घर बैठे, नौकरी या अन्य ज़िम्मेदारियों के साथ पूरा कर सकते हैं. यह विकल्प उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जो पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, लेकिन नियमित कैंपस में जाकर पढ़ पाना उनके लिए संभव नहीं है.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, धारवाड़ (IIIT धारवाड़) ने TeamLease EdTech Ltd के साथ साझेदारी में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) में एक नया ऑनलाइन MTech प्रोग्राम शुरू किया है. यह प्रोग्राम आधुनिक टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. खास बात यह है कि इसमें तीन हाई-डिमांड स्पेशलाइजेशन ट्रैक शामिल किए गए हैं.

तीन उभरते टेक डोमेन में स्पेशलाइजेशन

इस ऑनलाइन MTech प्रोग्राम में छात्र निम्नलिखित स्पेशलाइजेशन में से किसी एक को चुन सकते हैं:
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग
साइबर सिक्योरिटी
क्लाउड कंप्यूटिंग
ये तीनों क्षेत्र आज के डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे हैं और टेक इंडस्ट्री में इनकी मांग लगातार बनी हुई है.

किसके लिए है यह प्रोग्राम

यह कोर्स खास तौर पर वर्किंग प्रोफेशनल्स जैसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर, टेक लीड्स, साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड एक्सपर्ट्स के लिए तैयार किया गया है, जो अपनी तकनीकी समझ को और मजबूत करना चाहते हैं. इसके अलावा, हाल ही में इंजीनियरिंग पूरी करने वाले ग्रेजुएट्स और रिसर्च में रुचि रखने वाले छात्र भी इस प्रोग्राम से लाभ उठा सकते हैं.

कोर्स स्ट्रक्चर और फीस

यह एक दो साल का ऑनलाइन MTech प्रोग्राम है, जिसकी कुल फीस 3.54 लाख रुपये रखी गई है. कोर्स की शुरुआत फरवरी 2026 से होगी. पहले बैच के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार प्रोग्राम की आधिकारिक वेबसाइट onlinedsai.iiitdwd.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

क्या सीखने को मिलेगा

AI और मशीन लर्निंग ट्रैक में डीप लर्निंग, कंप्यूटर विजन, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और इंटेलिजेंट सिस्टम पर फोकस किया जाएगा. साइबर सिक्योरिटी स्पेशलाइजेशन में थ्रेट एनालिसिस, क्रिप्टोग्राफी, रिस्क मैनेजमेंट और सिक्योर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की ट्रेनिंग दी जाएगी. वहीं, क्लाउड कंप्यूटिंग ट्रैक में मल्टी-क्लाउड आर्किटेक्चर, कंटेनर टेक्नोलॉजी, DevOps और क्लाउड-नेटिव सिस्टम्स पर गहराई से पढ़ाया जाएगा.

एडमिशन पाने के लिए जरूरी योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास B.E., B.Tech, M.Sc. या MCA में से किसी एक में मान्यता प्राप्त डिग्री होना अनिवार्य है. यह प्रोग्राम खास तौर पर वर्किंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, इसलिए उम्मीदवार का किसी न किसी प्रोफेशनल भूमिका में कार्यरत होना जरूरी है.

शैक्षणिक प्रदर्शन की बात करें तो, जनरल और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 6.5 CGPA/CPI (10 में से) या कुल मिलाकर 60 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है. वहीं, SC, ST और PwD श्रेणी के छात्रों को थोड़ी छूट दी गई है, इन वर्गों के लिए न्यूनतम 6.0 CGPA/CPI या 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं.

IIIT धारवाड़ के डायरेक्टर प्रो. एस. आर. महादेवा प्रसन्ना ने कहा कि यह प्रोग्राम छात्रों और प्रोफेशनल्स को भविष्य की टेक्नोलॉजी के लिए तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम है. वहीं, TeamLease EdTech के फाउंडर और CEO शांतनु रूज ने इसे शिक्षा और रोजगार के बीच मजबूत सेतु बनाने की पहल बताया.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST