<
Categories: मनोरंजन

Virat-Anushka: अनुष्का ने कोहली पर लगाया ‘चीटिंग’ का आरोप? वायरल वीडियो में हुआ ऐसा पल कि फैंस बोले-ये तो असली प्यार है

Virat-Anushka: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक साझा वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनकी दुबई यात्रा के खास पल दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो दुबई टूरिज्म के लिए बनाया गया विज्ञापन भी है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 Virat-Anushka: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं और उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो दुबई टूरिज्म के लिए विज्ञापन है. वीडियो में अनुष्का विराट को सरप्राइज देती हैं और रेगिस्तान की खूबसूरती का आनंद लेते दिखते हैं. एक हिस्से में अनुष्का विराट से मजाक में पूछती हैं, “क्या तुम चीट कर रहे हो?” इसके बाद विराट को छोटे-भटूरे भी खिलाए जाते हैं. वीडियो वायरल होते ही फैंस ने इसे खूब पसंद किया और कई लोगों ने कहा कि दोनों को साथ में फिल्म करनी चाहिए.

अनुष्का ने विराट को दिया सरप्राइज

वीडियो की शुरुआत में अनुष्का विराट से पूछती हैं, ‘यह तुम्हारी छुट्टियां हैं, तुम क्या चाहते हो?’ इस पर विराट कहते हैं, ’10 साल हो गए, तुम्हें पता होना चाहिए. मुझे सरप्राइज दो.; इसके बाद अनुष्का विराट को दुबई के रेगिस्तान की खूबसूरत लोकेशन पर ले जाती हैं. विराट इस सरप्राइज से खुश नजर आते हैं और दोनों मिलकर रेगिस्तान की सुंदरता का आनंद लेते हैं. वीडियो में विराट अनुष्का को किस भी करते दिखते हैं, जिससे फैंस का दिल खुश हो गया.

अनुष्का ने विराट से पूछा- क्या तुम चीट कर रहे हो?

वीडियो में अनुष्का विराट से कुछ फूड आइटम्स और फूलों की खुशबू से पहचानने को कहती हैं. विराट आंखें बंद करके पहले हल्दी और फिर फूलों को सही पहचानते हैं. इस पर अनुष्का पूछती हैं, “तुम चीट कर रहे हो क्या?” इसके बाद अनुष्का विराट के सामने छोटे-भटूरे भी रखती हैं और कहती हैं, ‘थोड़ा चीट कर लो.’

फैंस ने कहा-‘साथ में फिल्म कर लीजिए

इस वीडियो के साथ कपल ने कैप्शन में लिखा है कि दुबई में सूरज, रेत और छोटे-छोटे सरप्राइज से उनकी यात्रा यादगार बन रही है. उन्होंने फैंस को दुबई के रेगिस्तान, समुद्र तट और रंगीन सड़कों का अनुभव करने का निमंत्रण भी दिया है. वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिज़न्स ने इसे काफी पसंद किया और कई यूजर्स ने लिखा कि “आप दोनों को साथ में फिल्म करनी चाहिए.”

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST