Hindi News / Education / Gpsc Prelims Final Answer Key Released 2023

GPSC Prelims Final Answer Key Released 2023: जीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2023 की फाइनल आंसर-की हुई जारी,ऐसे करें चेक

GPSC Prelims Final Answer Key Released 2023: गुजरात लोक सेवा आयोग ने जीपीएससी प्री परीक्षा 2023 की फाइनल आंसर-की को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस एग्जाम दिया था,वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आंसर-की चेक करने के लिए गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in.पर जाकर […]

BY: Mohini • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

GPSC Prelims Final Answer Key Released 2023: गुजरात लोक सेवा आयोग ने जीपीएससी प्री परीक्षा 2023 की फाइनल आंसर-की को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस एग्जाम दिया था,वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आंसर-की चेक करने के लिए गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in.पर जाकर चेक कर सकते हैं। ये फाइनल आंसर-की गुजरात एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, क्लास–1, गुजरात सिविल सर्विसेस, क्लास 1 और 2, गुजरात म्यूनिसिपल चीफ ऑफिसर सर्विस, क्लास 1 और 2. इन सभी एग्जाम के लिए है।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की

Success Story of failure:10th में 93% के बाद JEE-NEET में फेल, फिर भी दुनिया के टॉप इंस्टिट्यूट में मिला एडमिशन, जानिए कैसे हुआ ये कमाल

GPSC Prelims Final Answer Key Released 2023

उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाएं।इसके बाद होमपेज पर एक लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा – ‘Final Key (Prelim) – 20/2022-23 FOR BOTH PAPER-1 AND PAPER-2’. इस पर क्लिक करें। इस लिंक पर क्लिक करते ही आप अपनी आंसर-की चेक कर सकते हैं।चाहें तो आंसर-की का प्रिंट भी निकालकर अपने पास रख सकते हैं।

जल्द जारी होंगे नतीजे

गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन (जीपीएससी) ने सिविल सर्विसेस प्री परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी 2023 को किया था। इसकी प्रोविजनल आंसर-की 13 जनवरी 2023 को जारी हुई थी और अब फाइनल आंसर-की जारी हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जीपीएससी का रिजल्ट भी अब जल्दी घोषित कर दिया जाएगा। जीपीएससी रिजल्ट से संबंधित कोई भी जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Also read: रीट मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही 45 दिन में मिलेगी जॉइनिंग, जानिए पूरी डिटेल्स

Tags:

ANSWER KEYcareereducationGujrat
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue