<
Categories: Education

Board Exam Paper Leak: 10वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर इस राज्य में लीक, चेयरमैन के पास पहुंचा प्रश्नपत्र, FIR दर्ज

HBSE 10th Board Paper Leak: इस राज्य में 10वीं गणित परीक्षा के दौरान पेपर लीक से हड़कंप मच गया. अल्फान्यूमेरिक कोड और QR मार्किंग से जांच में पता चला कि पेपर यहां से लीक हुई है.

Haryana Board Exam Paper Leak: हरियाणा में बोर्ड परीक्षाओं के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब क्लास 10 का मैथ्स क्वेश्चन पेपर लीक होने की खबर सामने आई. यह घटना बुधवार को उस समय उजागर हुई, जब पूरे राज्य में सेकेंडरी (10वीं) की गणित परीक्षा चल रही थी. अधिकारियों ने तुरंत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पेपर पर मौजूद सिक्योरिटी फीचर्स जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड और QR मार्किंग की मदद से लीक के स्रोत का पता लगाया गया. जांच में यह सामने आया कि पेपर हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रानीला-02 से लीक हुआ.

चेयरमैन के WhatsApp पर पहुंचा पेपर, तुरंत शुरू हुई जांच

बताया गया कि मैथ्स का प्रश्नपत्र दोपहर करीब 1:56 बजे बोर्ड चेयरमैन के आधिकारिक WhatsApp नंबर पर प्राप्त हुआ. इसके बाद बोर्ड ने बिना देर किए डिटेल्ड जांच शुरू कर दी. चरखी दादरी के डिप्टी कमिश्नर ने पुष्टि की है कि कथित रूप से शामिल कैंडिडेट्स और इनविजिलेटर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

एजुकेशन डिपार्टमेंट को भी इस मामले की पूरी रिपोर्ट भेज दी गई है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने वाले सभी स्टाफ सदस्यों को सस्पेंड किया जाएगा. बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गड़बड़ी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

राज्यभर में 10 अनियमितताएं, 1,372 केंद्रों पर हुई परीक्षा

HBSE के अनुसार पूरे राज्य में मैथ्स परीक्षा के दौरान कुल 10 अनियमितताएं सामने आईं. करनाल, पलवल और नूंह में एक-एक मामला दर्ज हुआ, जबकि रोहतक और सोनीपत में दो-दो और चरखी दादरी में तीन मामले सामने आए. यह परीक्षा 1,372 केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें 2,89,003 छात्रों ने हिस्सा लिया. इसी दिन DElEd प्रथम वर्ष के री-अपीयर पेपर में 980 स्टूडेंट-टीचर्स शामिल हुए.

फ्लाइंग स्क्वॉड की सख्ती, दो इनविजिलेटर हटाए गए

बोर्ड द्वारा तैनात फ्लाइंग स्क्वॉड ने सोनीपत, रोहतक और गुरुग्राम के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. रिपोर्ट के अनुसार, अन्य केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. अलग कार्रवाई में दो इनविजिलेटर्स एक नारनौल में अपने ही स्कूल में तैनाती के कारण और दूसरा सोनीपत में परीक्षा के दौरान लापरवाही के आरोप में ड्यूटी से हटा दिया गया.

बोर्ड ने अपनी ज़ीरो-टॉलरेंस नीति दोहराते हुए कहा कि तकनीकी सिस्टम मजबूत हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. 27 फरवरी को सीनियर सेकेंडरी पॉलिटिकल साइंस और DElEd री-अपीयर समेत आगामी परीक्षाएं 1,158 से अधिक केंद्रों पर कड़ी निगरानी में आयोजित होंगी.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

UP के मंत्री के बेटे भूरा पर पुलिस का शिकंजा, अब हर महीने थाने में लगानी होगी हाजिरी; हिस्ट्रीशीटर घोषित

UP News: मेरठ में यूपी के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ…

Last Updated: November 14, 2026 12:40:45 IST

Honey Trap Case: ‘तस्वीरों और वीडियो कॉल का झांसा…’ लड़की के जाल में फंसे IAF के विंग कमांडर, गिरफ्तार

Honey Trap Case: भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को कथित हनीट्रैप…

Last Updated: November 14, 2026 12:17:41 IST

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ

कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…

Last Updated: November 14, 2026 12:07:19 IST

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST