Hindi News / Education / Himachal Board Released 12th Results Again Girls Won India News498047

HP Board 12th Result: हिमाचल बोर्ड ने जारी किए 12वीं के नतीजे, फिर लड़कियों ने मारी बाजी -India News

India News (इंडिया न्यूज), HP Board 12th Result: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने एचपी बोर्ड के 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने नतीजे प्रेस वार्ता कर जारी किया और अपने तय समय से कुछ देर बाद रिलीज हुआ। इस बार 12वीं में कुल 73.76 फीसदी बच्चों ने एग्जाम पास किया […]

BY: Raunak Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), HP Board 12th Result: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने एचपी बोर्ड के 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने नतीजे प्रेस वार्ता कर जारी किया और अपने तय समय से कुछ देर बाद रिलीज हुआ। इस बार 12वीं में कुल 73.76 फीसदी बच्चों ने एग्जाम पास किया है। इस वर्ष का परीक्षा 1 से 28 मार्च के बीच आयोजित हुए थे और ऐसा पहली बार हुआ है जब बोर्ड ने 25 दिनों के अंदर नतीजे जारी कर दिए हैं।

ये हैं इस साल के टॉपर

बता दें कि इस साल साइंस की टॉपर कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान बनी हैं। दोनों के 500 में से 494 मार्क्स आए हैं। वहीं प्रतिशत में बात करें तो ये 98.80 परसेंट है। दूसरे स्थान पर श्रुति शर्मा रहीं 492 मार्क्स के साथ और तीसरे स्थान पर एंजल जिनके 491 मार्क्स आए हैं। कॉमर्स में स्वप्न कुमार ने टॉप किया है, उनके 500 में से 490 अंक आए हैं। प्रतिशत में ये 98 परसेंट मार्क्स हैं। आर्ट्स स्ट्रीम की टॉपर अर्षिता बनीं। इनके 500 में से 490 या 98 प्रतिशत मार्क्स आए हैं।

IAS Ansar Shaikh Success: परिवार के पास खाने को नहीं था खाना…इस भाषा में इंटरव्यू देकर UPSC में अंसार शेख ने किया था कमाल, रैंक जान बड़े-बड़े पढ़ाकूओं के उड़ जाएंगे होश

HP Board 12th Result

Khalistani Extremist: दिल्ली के पूर्व विधायक को खालिस्तानी चरमपंथी से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत -India News

इस बार के रिजल्ट की कुछ झलकियां

  • इस बार एचपी बोर्ड 12वीं में कुल 85, 777 छात्र-छात्राओ ने भाग लिया था। इनमें से 63092 ने एग्जाम पास किया है।
  • फिर से नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार टॉप 10 में 41 बच्चों का नाम है। इनमें से 30 लड़कियां हैं। पिछली बार टॉप तीन पर लड़कियां ही थी।
  • पिछली साल की तुलना में इस बार नतीजे कुछ कम अच्छे रहे। संख्या में बात करें तो कुल 5.64 परसेंट की गिरावट देखी गई और इस बार कुल 73.76 परसेंट स्टूडेंट्स पास हुए। जबकि पिछली बार 79.4 परसेंट ने एग्जाम क्लियर किया था।
  • इस साल टॉप पोजिशन पर पांच स्टूडेंट्स हैं इनमें से 4 लड़कियां और एक लड़का है।

Dimple Yadav: यूपी में बीजेपी का 80 सीटें जीतने का दावा सरासर झूठ, सपा नेता डिंपल यादव ने कसा तंज -India News

Tags:

hpboseindia news hindiindia news latestindianewsइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue