<
Categories: Education

ICAI CA Result 2026 OUT: सीए फाइनल रिजल्ट icai.nic.in पर जारी, दीक्षा गोयल ने किया टॉप

CA ICAI Final Result 2026 Declared: आईसीएआई सीए फाइनल जनवरी 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार सीधे इन लिंकों icai.org और icai.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

ICAI CA Result 2026 Declared: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज यानी 1 मार्च 2026 को CA फाइनल जनवरी 2026 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने जनवरी सेशन में परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स icai.org और icai.nic.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे. इस परीक्षा में करनाल की दीक्षा गोयल (CA Topper Diksha Goyal) ने टॉप किया है.

ICAI द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, जनवरी 2026 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल परीक्षा का परिणाम 1 मार्च की शाम तक उपलब्ध हो गया है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम वेबसाइट पर सक्रिय रहें, क्योंकि रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक की संभावना रहती है. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://icai.nic.in/caresult/ के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार भी रिजल्ट देख सकते हैं.

ICAI CA Result 2026 ऐसे करें चेक

ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org या icai.nic.in पर जाएं.
“CA Final January 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें.
सबमिट बटन दबाएं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें.

सीए फाइनल जनवरी 2026: एग्जाम पैटर्न और पेपर्स

जनवरी 2026 सत्र में CA फाइनल परीक्षा कुल छह पेपर्स में आयोजित की गई थी. इनमें शामिल थे:

फाइनेंशियल रिपोर्टिंग
एडवांस्ड फाइनेंशियल मैनेजमेंट
एडवांस्ड ऑडिटिंग, एश्योरेंस और प्रोफेशनल एथिक्स
डायरेक्ट टैक्स लॉज़ और इंटरनेशनल टैक्सेशन
इनडायरेक्ट टैक्स लॉज़
इंटीग्रेटेड बिज़नेस सॉल्यूशंस (स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट के साथ मल्टीडिसिप्लिनरी केस स्टडी)

यह परीक्षा उम्मीदवारों के तकनीकी ज्ञान, विश्लेषण क्षमता और व्यावसायिक समझ का व्यापक मूल्यांकन करती है.

पिछले सेशन का पास परसेंटेज: सितंबर 2025 की खास बातें

सितंबर 2025 सेशन के परिणामों पर नजर डालें तो ग्रुप I में 51,955 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिनमें से 12,811 सफल रहे. पास प्रतिशत 24.66% दर्ज किया गया. ग्रुप II में 32,273 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें 8,151 पास हुए और पास प्रतिशत 25.26% रहा. दोनों ग्रुप एक साथ देने वाले 16,800 उम्मीदवारों में से 2,727 ने सफलता हासिल की, जिसका कुल पास प्रतिशत 16.23% रहा. इन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि CA फाइनल परीक्षा देश की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रोफेशनल परीक्षाओं में से एक है.

रिजल्ट के साथ ऑल इंडिया रैंक होल्डर्स की सूची और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए अपना स्कोरकार्ड सुरक्षित रखें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश या गर्मी करेगी परेशान, IMD ने जारी किया ताजा अलर्ट

Delhi NCR Weather Forecast 11 April 2026 :  दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज वीकेंड पर…

Last Updated: April 11, 2026 05:25:32 IST

Weather 11 April 2026: 13 राज्यों में अगले 72 घंटे मौसम की तबाही, अलर्ट जानकर ही निकलें घर से

Today Weather News 11 April 2026: उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर…

Last Updated: April 11, 2026 05:19:59 IST

हैवानों ने तकिये के खोल से बांधा मुंह, कुएं के पास छोड़ा… भिलाई में बोरे से निकली 5 साल की मासूम

Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…

Last Updated: April 11, 2026 00:36:45 IST

ओटीटी पर छाईं खुशबू पाटनी, अभिषेक मल्हान के साथ होस्ट करेंगी ये रियलिटी शो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…

Last Updated: April 10, 2026 23:34:29 IST

UP Crime: किचन से आ रही थी अजीब आवाज, भाई ने जाकर देखा तो उड़े होश, प्रेमी के साथ बिना कपड़ों के थी बहन, फिर क्या हुआ?

UP Crime News: यूपी के मैनपुरी से रिश्तों में हत्या कराने का एक चौंकाने वाला…

Last Updated: April 10, 2026 23:21:08 IST

NEET UG 2026 Exam: नीट की परीक्षा क्या 1 साल में कर सकते हैं क्रैक? पक्के इरादे वालों के लिए एक असली गाइड

NEET UG 2026 पास करना मुश्किल ज़रूर है, पर सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत…

Last Updated: April 10, 2026 22:56:11 IST