CA ICAI Final Result 2026 Declared: आईसीएआई सीए फाइनल जनवरी 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार सीधे इन लिंकों icai.org और icai.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
ICAI CA Result 2026 Declared: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज यानी 1 मार्च 2026 को CA फाइनल जनवरी 2026 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने जनवरी सेशन में परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स icai.org और icai.nic.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे. इस परीक्षा में करनाल की दीक्षा गोयल (CA Topper Diksha Goyal) ने टॉप किया है.
ICAI द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, जनवरी 2026 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल परीक्षा का परिणाम 1 मार्च की शाम तक उपलब्ध हो गया है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम वेबसाइट पर सक्रिय रहें, क्योंकि रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक की संभावना रहती है. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://icai.nic.in/caresult/ के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार भी रिजल्ट देख सकते हैं.
ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org या icai.nic.in पर जाएं.
“CA Final January 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें.
सबमिट बटन दबाएं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें.
जनवरी 2026 सत्र में CA फाइनल परीक्षा कुल छह पेपर्स में आयोजित की गई थी. इनमें शामिल थे:
फाइनेंशियल रिपोर्टिंग
एडवांस्ड फाइनेंशियल मैनेजमेंट
एडवांस्ड ऑडिटिंग, एश्योरेंस और प्रोफेशनल एथिक्स
डायरेक्ट टैक्स लॉज़ और इंटरनेशनल टैक्सेशन
इनडायरेक्ट टैक्स लॉज़
इंटीग्रेटेड बिज़नेस सॉल्यूशंस (स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट के साथ मल्टीडिसिप्लिनरी केस स्टडी)
यह परीक्षा उम्मीदवारों के तकनीकी ज्ञान, विश्लेषण क्षमता और व्यावसायिक समझ का व्यापक मूल्यांकन करती है.
सितंबर 2025 सेशन के परिणामों पर नजर डालें तो ग्रुप I में 51,955 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिनमें से 12,811 सफल रहे. पास प्रतिशत 24.66% दर्ज किया गया. ग्रुप II में 32,273 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें 8,151 पास हुए और पास प्रतिशत 25.26% रहा. दोनों ग्रुप एक साथ देने वाले 16,800 उम्मीदवारों में से 2,727 ने सफलता हासिल की, जिसका कुल पास प्रतिशत 16.23% रहा. इन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि CA फाइनल परीक्षा देश की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रोफेशनल परीक्षाओं में से एक है.
रिजल्ट के साथ ऑल इंडिया रैंक होल्डर्स की सूची और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए अपना स्कोरकार्ड सुरक्षित रखें.
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…