<
Categories: Education

ICAI CA Result 2026: आईसीएआई सीए इंटर, फाउंडेशन रिजल्ट icai.nic.in पर आज, ऐसे करें चेक, जानें पासिंग क्राइटेरिया

CA Result 2026: आईसीएआई आज CA Foundation January 2026 परीक्षा का रिज़ल्ट घोषित करेगा. 18, 20, 22 और 24 जनवरी को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम icai.org और icai.nic.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे.

ICAI CA Foundation Result January 2026: आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट, फाउंडेशन जनवरी रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) 8 मार्च को जनवरी 2026 में आयोजित CA इंटरमीडिएट, फ़ाउंडेशन परीक्षा का रिज़ल्ट जारी करेगा. जो उम्मीदवार 18, 20, 22 और 24 जनवरी 2026 को हुई इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिज़ल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे.

CA फ़ाउंडेशन परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को हर विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. इसके अलावा चारों पेपर को मिलाकर कुल 50 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है. जो उम्मीदवार कुल मिलाकर 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें ICAI की ओर से “Pass with Distinction” का दर्जा दिया जाएगा.

CA Foundation Exam Pattern: चार पेपर में होती है परीक्षा

CA फ़ाउंडेशन परीक्षा चार अलग-अलग पेपर में आयोजित की जाती है:

पेपर 1 – अकाउंटिंग
पेपर 2 – बिज़नेस लॉ
पेपर 3 – क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (बिज़नेस मैथमेटिक्स, लॉजिकल रीजनिंग और स्टैटिस्टिक्स)
पेपर 4 – बिज़नेस इकोनॉमिक्स

पेपर 3 और पेपर 4 में नेगेटिव मार्किंग लागू होती है. हर गलत उत्तर के लिए कुल अंक का एक-चौथाई काटा जाता है. वहीं पेपर 1 और पेपर 2 में आधे या उससे अधिक फ्रैक्शनल नंबर को अगले पूरे अंक में राउंड ऑफ़ किया जाता है. जबकि पेपर 3 और 4 में किसी भी फ्रैक्शन को सीधे अगले पूरे नंबर में राउंड ऑफ़ कर दिया जाता है.

रिज़ल्ट के बाद मार्क्स स्टेटमेंट और सर्टिफिकेट

रिज़ल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को उनके मार्क्स स्टेटमेंट पोस्ट के माध्यम से भेजे जाएंगे. अगर किसी उम्मीदवार को रिज़ल्ट घोषित होने के पांच हफ्तों के भीतर यह स्टेटमेंट नहीं मिलता है, तो वे exam.dmsfoundation@icai.in पर ई-मेल कर सकते हैं.

ICAI CA फ़ाउंडेशन के लिए अलग से पास सर्टिफिकेट जारी नहीं करता. हालांकि जिन उम्मीदवारों के कुल अंक 60 प्रतिशत या उससे अधिक होते हैं, उन्हें रैंक सर्टिफिकेट दिया जाता है. यह सर्टिफिकेट ऑल इंडिया स्तर पर टॉप 20 रैंक तक के छात्रों को प्रदान किया जाता है.

पिछले सालों का CA Foundation Result ट्रेंड

सितंबर 2025 सत्र में 1,12,287 उम्मीदवारों ने एडमिशन लिया था. इनमें से 98,827 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए और 14,609 उम्मीदवार सफल रहे. इस तरह कुल पास प्रतिशत 14.78% रहा. वहीं मई 2025 सत्र में 96,538 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और 82,662 ने परीक्षा दी. इनमें से 12,474 उम्मीदवार (15.09%) परीक्षा में सफल हुए थे.

कॉपी वेरिफिकेशन और आंसर बुक की कॉपी कैसे प्राप्त करें

जो उम्मीदवार अपने रिज़ल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, वे आंसर शीट वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसकी फीस 100 रुपये प्रति पेपर है. इसके अलावा छात्र 30 दिनों के अंदर अपनी आंसर बुक की सर्टिफाइड कॉपी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं, जिसकी फीस 500 रुपये प्रति पेपर है. पेपर 1 और 2 की आंसर बुक तथा पेपर 3 और 4 की OMR शीट का लिंक उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर भेजा जाएगा.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST