<
Categories: Education

ICSE Board Exam 2027: जारी हुआ 10वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल, 15 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम; ऐसे डाउनलोड करें डेट शीट PDF

ICSE Board Exam 2027: ICSE बोर्ड की 10वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए परीक्षा टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. अगर आप भी टाइम टेबल देखना चाहते हैं, तो यहां PDF जारी करने का तरीका बताया गया है.

ICSE Board Exam 2027: ICSE बोर्ड की 10वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी कर दिया है. इसके साथ ही छात्रों का परीक्षा का इंतजार भी खत्म हो गया है. अब परीक्षार्थी अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए विषयवार परीक्षा की तारीखें और समय देख सकते हैं. आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, ICSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2027 से शुरू होंगी और 31 मार्च 2027 तक चलेंगी.

कितने छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा?

इस साल ICSE कक्षा 10 की परीक्षा बड़े स्तर पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा भारत और विदेशों में बनाए गए कुल 2,835 परीक्षा केंद्रों पर होगी. इसमें CISCE के 3,106 स्कूलों के करीब 2.70 लाख छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है. ज्यादातर विषयों की परीक्षाएं सुबह 10:15 बजे से शुरू होंगी. वहीं, आर्ट के कुछ पेपर सुबह 9 बजे आयोजित किए जाएंगे.

कब होगा कौन सा पेपर?

  • पहली परीक्षा: 15 फरवरी 2027
  • आखिरी परीक्षा: 31 मार्च 2027
  • पहला पेपर: अंग्रेजी भाषा
  • गणित (Math): 22 फरवरी 2027
  • भौतिक विज्ञान (फिजिक्स): 8 मार्च 2027
  • रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री): 12 मार्च 2027
  • जीव विज्ञान (बायोलॉजी): 15 मार्च 2027

कैसे डाउनलोड करें ICSE 10वीं टाइम टेबल?

  • छात्र घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स में अपना बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं.
  • सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं.
  • वेबसाइट के होमपेज पर परीक्षा या नोटिफिकेशन सेक्शन खोलें.
  • यहां ICSE Year 2027 Examination Timetable के लिंक को तलाशें.
  • टाइम टेबल के लिंक पर क्लिक करते ही PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • अब इसमें अपने सभी विषयों की परीक्षा तारीख और समय ध्यान से देखें.
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए PDF डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.

परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

छात्र परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें. ज्यादातर पेपर सुबह 10:15 बजे शुरू होंगे इसलिए रिपोर्टिंग के समय से जुड़ी जानकारी भी जरूर जांच लें. अपने वैकल्पिक विषयों की तारीखें भी ध्यान से देखें. परीक्षा के बीच मिलने वाली छुट्टियों में रिवीजन करें और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें. सही टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई की योजना बनाने से आखिरी समय का तनाव कम किया जा सकता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

UP Crime: प्रेमी का नहीं था मन, फिर भी दबाव बना रही थी प्रेमिका, गला घोंटकर कर हत्या, नहर किनारे मिला कंकाल

Bijnor Crime: पुलिस के मुताबिक, राखी 28 सितंबर को अचानक लापता हो गई थी. दो…

Last Updated: November 10, 2026 17:18:57 IST

कभी स्वच्छता में नंबर-1 रहा भोपाल अब रैंकिंग से बाहर, आदमपुर खंती के कचरे ने बिगाड़ी साख, मेयर के तर्क से भड़के लोग

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्वच्छता रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहता था,…

Last Updated: November 10, 2026 16:39:07 IST

क्या IPL 2027 से जनवरी में होगा? जूही चावला और ललित मोदी ने ऐसा क्या कहा, हर तरफ मचा हड़कंप

IPL 2027: चावला ने टूर्नामेंट का समय बदलने के संभावित फ़ायदों पर भी ज़ोर दिया,…

Last Updated: November 10, 2026 16:35:51 IST

IPL में होने जा रहा बड़ा बदलाव? 10 नहीं, अब खेल सकती हैं इतनी टीमें; रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

IPL Expansion:  एक रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड 2028 सीज़न से इसे बढ़ाने पर विचार कर…

Last Updated: November 10, 2026 16:27:02 IST

Delhi Air Pollution: GRAP-4 भी फेल हुआ तो क्या दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन? जानें क्या है सरकार का मास्टरप्लान

Delhi Pollution: पॉल्यूशन कंट्रोल नियमों के मुताबिक, GRAP में सिर्फ़ चार फेज़ तय किए गए…

Last Updated: November 10, 2026 16:18:18 IST