Bijnor Crime: पुलिस के मुताबिक, राखी 28 सितंबर को अचानक लापता हो गई थी. दो दिन बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. राखी की मां रेखा की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.
बिजनौर राखी मर्डर केस
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में चाकू से उसका गला काट दिया. हत्या के बाद शव को नहर किनारे फेंक दिया गया. करीब डेढ़ महीने से लापता युवती का कंकाल पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
मृतका की पहचान जलीलपुर चौकी क्षेत्र के कुतुबपुर गांवड़ी निवासी राखी (28) पुत्री मदन सिंह के रूप में हुई है. वह गांव के पास स्थित कुल्हड़ बनाने की फैक्ट्री में काम करती थी. पुलिस के मुताबिक, राखी 28 सितंबर को अचानक लापता हो गई थी. दो दिन बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. राखी की मां रेखा की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी.
जांच के दौरान पुलिस राखी की मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही थी. इसमें एक नंबर से उसकी बार-बार बातचीत होने की जानकारी मिली. इसके आधार पर पुलिस ने विकास निवासी गांव गंधौर, थाना हीमपुरदीपा को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
पुलिस के मुताबिक, सख्ती से पूछताछ करने पर विकास ने राखी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली. उसने बताया कि हत्या के बाद शव को बबनपुरा चौकी क्षेत्र में बड़ी नहर के किनारे फेंक दिया था.
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सोमवार को बताए गए स्थान पर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान वहां से राखी का कंकाल और उसके कपड़े बरामद हुए. पुलिस का कहना है कि शव को जंगली जानवरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था.
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की और जरूरी नमूने जुटाए. पुलिस ने राखी के कपड़े, चप्पल, दुपट्टा और पायल समेत अन्य सामान भी बरामद किया है.
प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, राखी आरोपी विकास पर शादी करने का दबाव बना रही थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी.
कोतवाली प्रभारी सुधीर पवार ने बताया कि आरोपी से हत्या के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है. युवती की गुमशुदगी के मामले को हत्या की धाराओं में बदलने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
ICSE Board Exam 2027: ICSE बोर्ड की 10वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों…
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्वच्छता रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहता था,…
IPL 2027: चावला ने टूर्नामेंट का समय बदलने के संभावित फ़ायदों पर भी ज़ोर दिया,…
IPL Expansion: एक रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड 2028 सीज़न से इसे बढ़ाने पर विचार कर…
Delhi Pollution: पॉल्यूशन कंट्रोल नियमों के मुताबिक, GRAP में सिर्फ़ चार फेज़ तय किए गए…
Watch Video: दिवाली के पटाखों की तेज आवाज से डरी मां बंदर अपने बच्चे को…