<
Categories: Education

IIT Course: आईआईटी से पढ़ाई करने का नया रास्ता, नहीं है एंट्रेंस एग्जाम की जरूरत! जानिए कैसे मिलेगा दाखिला

IIT Course: लगभग हर युवा आईआईटी से पढ़ाई करने का सपना देखते हैं, लेकिन JEE-GATE के बिना यह पूरा नहीं हो सकता है. इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है. आईआईटी के ऐसे कोर्स के बारे में बता रहे हैं, जहां बिना एंट्रेंस एग्जाम के एडमिशन पा सकते हैं.

IIT Course: हर छात्र का सपना होता है कि वह IIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से पढ़ाई करे. आमतौर पर यहां दाखिले का रास्ता JEE और GATE जैसी कठिन परीक्षाओं से होकर गुजरता है, जिनके बिना एडमिशन लगभग असंभव माना जाता है. लेकिन अगर आप इनमें सफल नहीं हो पाए हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. अब IIT से पढ़ने का एक ऐसा मौका भी मौजूद है, जहां किसी भी एंट्रेंस एग्जाम की आवश्यकता नहीं होती. इस खास कोर्स के जरिए आप सीधे IIT से जुड़ सकते हैं. आइए जानते हैं इस अवसर के बारे में विस्तार से…

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर (IIT-K) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस में करियर बनाने वालों के लिए एक खास शॉर्ट ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किया है. इस कोर्स का नाम Applied Data Science and Machine Intelligence: Fundamentals to Next Generation AI है, जो 1 जून से 15 जुलाई के बीच शुरू होगा और कुल 45 दिनों तक चलेगा.

कौन कर सकता है इस AI कोर्स के लिए आवेदन

यह प्रोग्राम खास तौर पर उन छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो AI और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं. इसमें AIML में करियर बनाने के इच्छुक छात्र, AI-आधारित समाधान पर काम करने वाले शोधकर्ता, फैकल्टी मेंबर, इंडस्ट्री प्रोफेशनल, टेक उद्यमी और AI रोल्स में ट्रांजिशन करने वाले प्रोफेशनल शामिल हो सकते हैं.

कोर्स में क्या-क्या सिखाया जाएगा

यह 45 दिनों का कोर्स आधुनिक AI की दुनिया की गहरी समझ देता है. इसमें मशीन लर्निंग के बेसिक्स, डीप लर्निंग एल्गोरिदम, लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLMs), जेनरेटिव AI एप्लिकेशन और रियल-वर्ल्ड AI केस स्टडी शामिल हैं. कोर्स में लाइव और रिकॉर्डेड दोनों तरह के सेशन होंगे. कुल मिलाकर 50 से ज्यादा लर्निंग ऑवर्स और 10 से अधिक हैंड्स-ऑन प्रोजेक्ट्स के जरिए प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलेगा. 24/7 कंटेंट एक्सेस और एक्सपर्ट टॉक्स इस प्रोग्राम को और उपयोगी बनाते हैं.

फीस स्ट्रक्चर और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स

कोर्स के लिए अर्ली बर्ड, रेगुलर और लेट रजिस्ट्रेशन फीस तय की गई है, जो छात्रों, फैकल्टी और इंटरनेशनल प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iitk.ac.in/oa/events/2025-26/next-generation-AI के जरिए आवेदन कर सकते हैं. किसी भी जानकारी के लिए ईमेल या फोन के माध्यम से IIT कानपुर से संपर्क किया जा सकता है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

हर 8वें पुरुष में शुक्राणुओं की संख्या कम! मर्दों में क्यों बढ़ रहा बांझपन? ऐसे बूस्ट करें फर्टिलिटी

Male Fertility Boost Tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी…

Last Updated: April 5, 2026 20:27:57 IST

जेल जाने से बाल-बाल बचीं सपना चौधरी! लखनऊ कोर्ट ने लगाया जुर्माना, बोलीं-‘मैं सही हूं’

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके…

Last Updated: April 5, 2026 19:35:45 IST

Kheera Raita Recipe: गर्मियों में बेस्ट है खीरे का रायता, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना, नोट करें रेसिपी

गर्मियों के मौसम में खाने के साथ खीरा खाना स्वाद को दोगुना कर देता है.…

Last Updated: April 5, 2026 18:58:37 IST

सनी देओल ने सरिंदर सरताज संग की मस्ती, फैंस को पसंद आई ये खास झलक; देखें फोटोज

Sunny Deol: अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'गबरू' के सिलसिले…

Last Updated: April 5, 2026 18:53:22 IST

Kal Ka Panchang 6 April 2026: कल क्या है खास, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरे दिन का सटीक समय

Kal  ka Panchang 3 April 2026: आज 6अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है. हिंदू…

Last Updated: April 5, 2026 18:22:22 IST