IIT Bombay JAM Respone Sheet 2026 Released: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे ने JAM 2026 की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है. उम्मीदवार सीधे इस लिंक jam2026.iitb.ac.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं.
IIT JAM Respone Sheet 2026 Released: आईआईटी जैम परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे ने जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) 2026 की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है. अब अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं और अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं.
IIT JAM 2026 परीक्षा 15 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी. यह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) दो शिफ्ट में हुआ था. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली. परीक्षा सात विषयों बायोटेक्नोलॉजी (BT), केमिस्ट्री (CY), इकोनॉमिक्स (EN), जियोलॉजी (GG), मैथमेटिक्स (MA), मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स (MS) और फिजिक्स (PH) के लिए आयोजित की गई थी. कुल 60 प्रश्न पूछे गए थे, जिनका अधिकतम अंक 100 था. प्रश्न पत्र को तीन सेक्शन A, B और C में विभाजित किया गया था.
रिस्पॉन्स शीट के जरिए उम्मीदवार यह देख सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा में किन सवालों के क्या उत्तर दर्ज किए थे. इससे वे संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं और आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी होने पर सही मिलान कर सकते हैं.
IIT JAM की आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर “IIT JAM Response Sheet 2026” लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन पेज पर अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करें.
सबमिट करते ही आपकी रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
इसे ध्यान से जांचें और डाउनलोड कर लें.
भविष्य के लिए एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें.
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, IIT JAM 2026 का परिणाम 20 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस की जांच कर सकेंगे. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें. सही समय पर जानकारी और दस्तावेज सुरक्षित रखना आगे की एडमिशन प्रक्रिया के लिए बेहद अहम होगा.
NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…
ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…
Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…
Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…
Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…
Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…