<
Categories: Education

JAC Admit Card 2026 Released: झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का एडमिट कार्ड jacexamportal.in पर जारी, यहां से करें डाउनलोड

JAC Jharkhand Board Admit Card 2026 Released: झारखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. छात्र इस लिंक jacexamportal.in के जरिए एडमिट कार्ड हासिल कर सकते हैं.

JAC Jharkhand Board Admit Card 2026 Released: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने वर्ष 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं (सेकेंडरी) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जो छात्र इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in से डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड केवल स्कूल लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें स्कूल प्रशासन छात्रों को वितरित करेगा.

JAC बोर्ड परीक्षा 2026: परीक्षा तिथियां और शिफ्ट

जारी शेड्यूल के अनुसार कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी. ये परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में होंगी. कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी, जो दोपहर की शिफ्ट में होंगी. दोनों परीक्षाएं पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएंगी. वहीं, प्रैक्टिकल और वाइवा-वोस परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच संपन्न होंगी.

JAC Jharkhand Board Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर जाएं.
“Admit Card” से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
“School Login” विकल्प चुनें.
स्कूल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकालें.
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें.

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी

JAC द्वारा जारी एडमिट कार्ड में छात्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी, जैसे:
छात्र का नाम और रोल नंबर
फोटो और अभिभावक का नाम
परीक्षा की तिथि, समय और विषय
परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश

इसके अलावा, प्रश्न पत्र पढ़ने और समीक्षा के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी छात्रों को दिया जाएगा.

पिछले साल का परीक्षा ट्रेंड

वर्ष 2025 में झारखंड बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा में 4.33 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे. उस समय लिखित परीक्षाएं 11 फरवरी से 3 मार्च तक चली थीं, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 4 मार्च से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं. कक्षा 12वीं की परीक्षाएं भी लगभग इसी समयावधि में संपन्न हुई थीं.

छात्रों को सलाह है कि वे समय पर अपने एडमिट कार्ड प्राप्त करें और परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST

Aishwarya Rai Bodyguard: सलमान खान से ऐश्वर्या राय को बचाने के लिए रखा गया था बॉडीगार्ड? केतन कराडे ने सुनाया पुराना किस्सा

Aishwarya Rai Bodyguard: अभिनेता और बॉडीबिल्डर केतन कराडे ने दावा किया है कि करीब 20…

Last Updated: November 20, 2026 19:27:59 IST