<
Categories: Education

JEE नहीं निकला तो क्या हुआ! IIT के इन कोर्स में मिल सकता है दाखिला, जानें डिटेल

JEE IIT Course: आईआईटी में पढ़ाई लाखों का सपना है. JEE फेल होने पर भी निराश न हों, कुछ स्पेशल कोर्स हैं, जिनमें बिना JEE दाखिला मिलता है.

IIT Course: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ाई करना लाखों छात्रों का सपना होता है. आमतौर पर यहां तक पहुंचने का रास्ता JEE Main और JEE Advanced जैसी कठिन परीक्षाओं से होकर गुजरता है. लेकिन अगर आप इन परीक्षाओं में सफल नहीं हो पाए हैं, तो निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. बहुत कम लोग जानते हैं कि आईआईटी कुछ ऐसे विशेष कोर्स भी ऑफर करता है, जिनमें दाखिले के लिए जेईई मेंस या एडवांस्ड की अनिवार्यता नहीं होती. यानी आपका आईआईटी में पढ़ने का सपना अभी भी जिंदा है. बस सही जानकारी और सही दिशा की जरूरत है. आइए जानते हैं उन कोर्सेज के बारे में, जो आपके लिए आईआईटी के दरवाज़े खोल सकते हैं.

मद्रास का टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब IIT Madras प्रवर्तक ने बिज़नेस प्रोफेशनल्स के लिए एक नया एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू किया है. यह प्रोग्राम “Generative AI and Agentic AI Tools for Business” पर केंद्रित है और इसे ग्लोबल एजुकेशन प्लेटफॉर्म Emeritus के साथ मिलकर पेश किया गया है. चार महीने का यह ऑनलाइन कोर्स खास तौर पर उन पेशेवरों के लिए तैयार किया गया है जो AI की ताकत को सीधे बिना किसी टेक्निकल या कोडिंग बैकग्राउंड के अपने बिज़नेस वर्कफ़्लो में लागू करना चाहते हैं.

बिज़नेस में AI की असली ताकत समझने का मौका

संस्थान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह प्रोग्राम जेनरेटिव AI और एजेंटिक AI के प्रैक्टिकल उपयोग पर फोकस करता है. इसका मकसद प्रतिभागियों को ऐसी एप्लिकेशन-ओरिएंटेड स्किल्स देना है, जिन्हें वे तुरंत अपने कार्यस्थल पर लागू कर सकें. यह कोर्स बिज़नेस एग्जीक्यूटिव्स, मैनेजर्स, कंसल्टेंट्स, एंटरप्रेन्योर्स और फंक्शनल लीडर्स के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किया गया है. स्ट्रेटेजी, ऑपरेशंस, मार्केटिंग, फाइनेंस, HR, कंसल्टिंग और प्रोडक्ट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले प्रोफेशनल्स इसके जरिए AI को रियल-वर्ल्ड बिज़नेस सिचुएशन में इंटीग्रेट करना सीखेंगे.

20+ हैंड्स-ऑन प्रोजेक्ट्स और 25+ बिज़नेस यूज़ केस

इस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की खास बात इसका प्रैक्टिकल अप्रोच है. कोर्स में 20 से अधिक हैंड्स-ऑन प्रोजेक्ट्स और 25 से ज्यादा बिज़नेस-केंद्रित यूज़ केस शामिल किए गए हैं. इससे प्रतिभागी केवल थ्योरी नहीं, बल्कि लगातार अभ्यास के माध्यम से अपनी समझ को मजबूत कर सकेंगे. नो-कोड और लो-कोड टूल्स के जरिए AI एप्लीकेशन तैयार करना इस कोर्स का प्रमुख हिस्सा है, जिससे गैर-तकनीकी पृष्ठभूमि वाले प्रोफेशनल्स भी आसानी से सीख सकें.

फैकल्टी की राय: AI-ड्रिवन इकॉनमी के लिए तैयार रहें

लॉन्च के दौरान गेस्ट फैकल्टी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि जेनरेटिव और एजेंटिक AI बिज़नेस के काम करने और प्रतिस्पर्धा करने के तरीके को तेजी से बदल रहे हैं. यह प्रोग्राम प्रोफेशनल्स को AI-ड्रिवन इकॉनमी में आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व करने के लिए तैयार करता है.

एडमिशन एलिजिबिलिटी: JEE की नहीं है जरूरत

इस ऑनलाइन कोर्स की शुरुआत 30 मार्च 2026 से होगी. आवेदन के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट या डिप्लोमा होल्डर होना आवश्यक है, साथ ही कम से कम 5 साल का प्रोफेशनल वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए. सबसे महत्वपूर्ण बात है कि इस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में प्रवेश के लिए JEE क्वालिफाई करना अनिवार्य नहीं है. साथ ही, किसी भी तरह की पूर्व टेक्निकल या प्रोग्रामिंग विशेषज्ञता की जरूरत नहीं है. AI को अपने करियर और बिज़नेस ग्रोथ का हिस्सा बनाने के इच्छुक प्रोफेशनल्स के लिए यह प्रोग्राम एक मजबूत अवसर साबित हो सकता है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

अब ऑथेंटिकेशन के लिए नहीं आएगा OTP, सिम कार्ड से होगी आपकी पहचान, कैसे काम करेगी यह प्रक्रिया

RBI एक साइलेंट ऑथेंटिकेशन तकनीक लेकर आने वाला है, जिसके तहत अब सिम कार्ड के…

Last Updated: April 4, 2026 14:44:08 IST

यूरोप का अनोखा देश, यहां मनुष्यों से ज्यादा है सूअरों की आबादी, नाम जानकर हो जायेंगे हैरान

यूरोप महाद्वीप पर एक छोटा-सा देश ऐसा है, जहां मनुष्यों से ज्यादा सुअरों की आबादी…

Last Updated: April 4, 2026 14:40:27 IST

3 किलो गोल्ड, करोड़ों के डायमंड; एक्टर विजय की पत्नी के पास है कुबेर का खजाना! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…

Last Updated: April 4, 2026 14:24:59 IST

Seema Haider ने छठे बच्चे को दिया ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची; कुंआ पूजन में दिखीं नाचती

Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…

Last Updated: April 4, 2026 14:04:44 IST

‘मैं विदेशी प्लेयर…’, IPL में ‘ओवरसीज’ टैग पर भड़के विराट कोहली! RCB के मिस्टर नैग्स को दिया तगड़ा जवाब

Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब…

Last Updated: April 4, 2026 13:58:48 IST

कोलकाता की शाम सुनिधि के नाम! ‘I Am Home’ टूर में Sunidhi Chauhan ने अपनी जादुई आवाज से मचाया गदर!

Sunidhi Chauhan Live Concert 2026: मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने अपने 'I Am Home' इंडिया…

Last Updated: April 4, 2026 13:56:59 IST