Sahibzada Farhan Century: पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ 58 गेंदों पर शतक लगाया. इसी के साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के लिए बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया, लेकिन इसके बावजूद उनकी आलोचना की जा रही है. जानें वजह...
साहिबजादा फरहान पर इरफान पठान ने कसा तंज.
Irfan Pathan On Sahibzada Farhan: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. बुधवार (18 फरवरी) को पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ 102 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. इस मुकाबले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शतक लगाया. साहिबजादा फरहान ने 58 गेंदों पर शतक लगाया. इस पारी के दौरान साहिबजादा ने 11 चौके और 4 छक्के लगाए. हालांकि इस पारी के दौरान साहिबजादा फरहान शतक बनाने के लिए खुदगर्ज दिखाई दिए. दरअसल, साहिबजादा नामीबिया के खिलाफ मैच के दौरान अपने शतक की दहलीज पर थे. आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर में फरहान ने डिफेंसिव शॉट खेला, जिससे वो अपना शतक पूरा कर पाए. इसको लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने उनकी आलोचना की. इरफान पठान का कहना है कि पर्सनल माइलस्टोन को छोड़कर टीम को प्राथमिकता देनी चाहिए.
पाकिस्तान की पारी के दौरान 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर साहिबजादा फरहान ने आगे बढ़कर गेंद को लॉन्ग-ऑन की तरफ ड्राइव किया. इस एक रन के साथ फरहान ने अपना शतक पूरा कर लिया. हालांकि इस मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे इरफान पठान उनसे नाराज दिखाई दिए. पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा, ‘उन्होंने शतक तो बना ही लिया, लेकिन एक रन भी ले लिया?’ इरफान ने आगे कहा कि आपको खुशी होगी कि अगर आपने शतक बना लिया हो और पाकिस्तान 199 रन तक पहुंच गया हो, लेकिन आखिरी ओवर में आप डिफेंसिव शॉट खेलते हैं और फिर आखिरी गेंद छोड़ देते हैं. उन्होंने फरहान पर तंज कसते हुए कहा, ‘कमाल है.’ बता दें कि पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ आखिरी ओवर का पूरा फायदा नहीं उठाया. फरहान ने इस ओवर की आखिरी गेंद को भी छोड़ दिया. हालांकि दूसरी ओर से शादाब खान ने 2 छक्के लगा दिए थे, जिससे पाकिस्तान का स्कोर 199 तक पहुंच गया था.
साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ 58 गेंदों पर शतक लगाया. इसी के साथ फरहान ने पाकिस्तान के लिए बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. वह पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. फरहान से पहले सिर्फ अहमद शहजाद ने पाकिस्तान के लिए इस टूर्नामेंट में शतक लगाया था.
पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेला. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199 रन बनाए. इसके जवाब में नामीबिया की टीम 97 रनों पर ढेर हो गई. इससे पाकिस्तान ने 102 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सुपर-8 में एंट्री कर ली है.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने अपने करियर…
Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…
धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…
Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…
Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…
Noida Bouncer Murder Case: कई दिनों तक लापता रहने के बाद, उनके परिवार ने 26…