<
Categories: Education

JEE Topper Story: स्टेट बोर्ड से पढ़ाई, ऐसा थी रणनीति, पहली बार में जेईई में 100 परसेंटाइल, अब करना चाहते हैं ये काम

IIT JEE Topper Success Story: आंध्र प्रदेश के एक लड़के ने पहली ही कोशिश में JEE Main 2026 में 100 परसेंटाइल हासिल किया. उन्होंने स्टेट बोर्ड से पढ़ाई और JEE तैयारी का संतुलन बनाकर सफलता पाई.

JEE Topper Success Story: सख्त मेहनत, सही रणनीति और संतुलित जीवन के उदाहरण को सच साबित करते हुए आंध्र प्रदेश के नरेंद्र बाबू गारी माहीत (Narendra Babu Gari Mahith) ने अपनी पहली ही कोशिश में JEE Main 2026 में 100 परसेंटाइल हासिल कर टॉपर्स की लिस्ट में जगह बनाई. आंध्र प्रदेश स्टेट बोर्ड से पढ़ाई करने वाले माहीत ने न सिर्फ कठिन JEE तैयारी बल्कि रोज़मर्रा की स्कूलिंग के बीच भी बेहतरीन संतुलन बनाए रखा, जिससे उनकी सफलता और भी प्रेरणादायक बन गई.

17 साल के माहीत ने अपनी JEE की तैयारी क्लास 11 से शुरू की. उन्होंने बताया कि वह मेंस और एडवांस्ड दोनों पेपर्स के लिए मजबूत फाउंडेशन बनाने पर फोकस किया. रोज़ाना 14 घंटे पढ़ाई का शेड्यूल बनाकर आराम और सोशल इंटरेक्शन के लिए भी समय निकाला.

मेहनत, रणनीति और टाइम मैनेजमेंट

उनकी रणनीति में स्ट्रिक्ट टाइम मैनेजमेंट और मॉक टेस्ट प्रैक्टिस शामिल थी. माहीत हर पेपर को 2 घंटे 45 मिनट में पूरा करने की कोशिश करते थे और आखिरी 10 मिनट मुश्किल सवालों के लिए रखते थे. इससे उन्हें गलतियों का विश्लेषण, टीचर्स से डाउट क्लियर करना और कमजोर टॉपिक्स जैसे इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री और डीप फिज़िक्स को दोबारा पढ़ने में मदद मिली.

सोशल मीडिया और संतुलित लाइफ

दूसरे स्टूडेंट्स के उलट, माहीत ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डीएक्टिवेट नहीं किया. उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम और अन्य ऐप्स को ध्यान भटकाने के बजाय मनोरंजन का साधन बनाया. इसके अलावा, माहीत सोशल इवेंट्स और स्केटबोर्डिंग का भी मज़ा लेते हैं, और FOMO (Fear of Missing Out) महसूस नहीं करते.

फैमिली सपोर्ट और अकादमिक तैयारी

माहीत अपने माता-पिता के लगातार सपोर्ट के लिए आभारी हैं. उनके पिता मैथ्स के लेक्चरर हैं और मां होममेकर हैं. मैथ्स उनका सबसे मजबूत विषय था, जबकि इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री चुनौतीपूर्ण थी. इसके लिए उन्होंने नोट्स में मुख्य पॉइंट्स को अंडरलाइन किया और फ़ॉर्मूलों के लिए अलग किताब बनाई.

आगे की योजना और ड्रीम डेस्टिनेशन

अपनी टॉप रैंक के बावजूद, माहीत JEE सेशन 2 में भी हिस्सा लेने का प्लान बना रहे हैं. उनका लक्ष्य लगातार बेहतर स्कोर और रैंक लाना है. उनका ड्रीम डेस्टिनेशन IIT बॉम्बे है, जहां वह कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करना चाहते हैं.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मचा; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:17:32 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST