<

मेरठ के ज्वेलरी शॉप से 1 करोड़ की ‘हाई-टेक’ लूट, जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई (Legal Action) शुरू कर दी है.

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां, एक प्रतिष्ठित रघुनंदन ज्वेलर्स में ठगी का एक ऐसा शातिर मामला सामने आया है जिसे सुनकर पुलिस भी पूरी तरह से दंग रह गई है. दरअसल, शातिर ठगों ने शोरूम मालिक को न सिर्फ भ्रमित किया बल्कि उनकी आंखों के सामने से 1 करोड़ रुपये के आभूषण पर बड़े ही आसानी से हाथ साफ कर लिए. 

आखिर क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह पूरे मामले की शुरुआत एक व्हाट्सएप कॉल से हुई था. जहां,  फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बड़ा खरीदार बताते हुए कहा कि उसे 1 करोड़ रुपये की ज्वेलरी खरीदनी है और वह इसके लिए अपने भतीजे को शोरूम भेज रहा है. इसके कुछ ही देर में एक युवक शोरूम में पहुंचता है और उसने बड़ी तसल्ली से 1 करोड़ रुपये के गहने पसंद किए है.

तो वहीं, इसी बीच फोन करने वाले ने दुकानदार को विश्वास में लिया कि वह फिलहाल अपने कुछ लोगों के हाथ नकदी को भिजवा रहा है. जिसके बाद उसने एक अजीब शर्त रखी कि जब वह बाद में ‘ऑनलाइन पेमेंट’ कर देगा, तब दुकानदार वह कैश उसे वापस कर दे. लेकिन, कुछ ही देर बाद चार अन्य युवक शोरूम पहुंचे और उन्होंने दुकानदार को 1 करोड़ रुपये नकद सौंप दिए.

गहनों से भरा बैग लेकर हुए फरार

जैसे ही कैश काउंटर पर पहुंचा, ज्वेलरी पसंद करने वाला ‘कथित भतीजा’ गहनों से भरा बैग लेकर वहां से फरार होने में कामयाब रहा. लेकिन, असली ट्विस्ट तब आया जब उसके जाने के बाद कैश देने वाले चारों युवकों ने दुकानदार से अपनी ज्वेलरी मांगी. तो वहीं, दुकानदार ने हैरान होकर कहा कि आपका आदमी तो अभी बैग लेकर गया है, लेकिन उन चारों ने उस युवक को पहचानने से पूरी तरह से साफ इनकार कर दिया. 

पुलिस जांच और ठगी का तरीका

मौके पर पहुंची पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, यह एक सोची समझी साजिश बताई जा रही है. जहां, पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि ठगों ने उन चार युवकों को भी किसी बहाने से मोहरा बनाया था या वे किसी अन्य सौदे के तहत वहां कैश लेकर आए थे.

पुलिस ने आगे कहा कि बीच में मौजूद ‘कथित भतीजे’ ने दोनों पक्षों को आपस में उलझाया और गहना लेकर मौके से फरार हो गया. फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है जो कैश लेकर आए थे. 

Darshna Deep

Recent Posts

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST