<
Categories: Education

JEE Main 2026 Exam: जेईई मेंस में हो रहे हैं शामिल, तो इन बातों पर करें फोकस, सफलता कदम चूमेगी

JEE Main 2026 Exam: आज से शुरू हो रही जेईई मेंस 2026 परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह और तनाव दोनों हैं. अगर आप भी आज इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले हैं, तो दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

JEE Main 2026 Exam: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main) 2026 की शुरुआत आज यानी 21 जनवरी से हो रही है. यह परीक्षा पूरे देश में दो शिफ्टों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जा रही है. ऐसे में लाखों छात्रों के मन में घबराहट के साथ-साथ उम्मीद भी है. इस अहम मौके पर IIT मंडी के छात्र रिशांग यादव ने अपनी तैयारी से जुड़े उपयोगी सुझाव साझा किए हैं, जो हर उम्मीदवार के लिए मार्गदर्शक बन सकते हैं.

डिसिप्लिन और स्मार्ट स्टडी रूटीन

लंबी-लंबी पढ़ाई से ज्यादा जरूरी है स्मार्ट प्लानिंग. 2–3 घंटे के फोकस्ड स्टडी सेशन, बीच-बीच में ब्रेक, थोड़ी एक्सरसाइज और दिमाग को रिफ्रेश करने का समय लेना चाहिए. ये सभी चीजें बर्नआउट से बचाती हैं और एकाग्रता बनाए रखती हैं.

जल्दी शुरुआत और मजबूत नींव का महत्व

रिशांग के अनुसार JEE की तैयारी क्लास 11 से शुरू करना सबसे सही रणनीति है. इससे फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के कॉन्सेप्ट्स को समझने के लिए पर्याप्त समय मिलता है. जल्दी शुरुआत करने से आखिरी समय का दबाव कम होता है और पढ़ाई एक सतत प्रक्रिया बन जाती है.

सब्जेक्ट-वाइज स्ट्रैटेजी

फिजिक्स को उन्होंने सबसे ज्यादा रिलेटेबल माना क्योंकि यह रोज़मर्रा की दुनिया से जुड़ी है. केमिस्ट्री में ऑर्गेनिक लॉजिक-बेस्ड, फिजिकल प्रैक्टिस-बेस्ड और इनऑर्गेनिक रिवीजन-बेस्ड होती है. मैथ्स में अलग-अलग तरह के सवालों का प्रैक्टिस स्पीड और सटीकता बढ़ाता है.

कॉन्सेप्ट क्लैरिटी सबसे जरूरी

फॉर्मूलों को रटने के बजाय उनके पीछे का लॉजिक समझना जरूरी है. फिजिक्स में विज़ुअलाइज़ेशन और खुद से डेरिवेशन निकालना, मैथ्स में नियमित प्रैक्टिस और केमिस्ट्री में समझ व याददाश्त का संतुलन, यही सफलता की कुंजी है.

मॉक टेस्ट और एनालिसिस की ताकत

पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को मॉक टेस्ट की तरह हल करना बेहद जरूरी है. रिशांग बताते हैं कि वे परीक्षा के नजदीक हर दूसरे दिन मॉक टेस्ट देते थे और फिर अपनी गलतियों का गहराई से विश्लेषण करते थे. इससे कमजोर टॉपिक्स पहचानने और उन्हें सुधारने में मदद मिली.

कमजोरियों को ताकत में बदलना

रिजिड बॉडी डायनामिक्स और कोनिक सेक्शन्स उनके लिए कठिन थे, लेकिन सवाल पूछने, विज़ुअलाइज़ करने और लगातार प्रैक्टिस से उन्होंने इन्हें भी मजबूत बना लिया.

JEE Main को मॉक टेस्ट की तरह लें, खुद पर भरोसा रखें और लगातार मेहनत करें. सही रणनीति, धैर्य और आत्मविश्वास ही आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचाएगा.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST