<
Categories: देश

बांग्लादेश चुनाव से पहले सुरक्षा चिंता, भारत ने राजनयिकों के परिवारों को वापस बुलाया

Indian diplomats in Bangladesh: भारत ने सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए बांगलादेश को "नॉन फैमिली पोस्टिंग" घोषित किया है. और अपने राजनयिको और अधिकारियों को वापस बुलाया है.

Indian diplomats in Bangladesh: बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को संसदीय चुनाव होने वाले हैं. और इसके कुछ ही सप्ताह पहले सुरक्षा और राजनीतिक तनाव बढ़ने के बीच भारत ने एक सतर्क पहल किया है. भारतीय सरकार ने अपने बांग्लादेश में तैनात राजनयिकों और अधिकारियों के परिवारों को स्वदेश वापस बुलाने की एडवाईजरी जारी की है.

आधिकारिक सूत्रों ने मुताबिक, ‘‘सुरक्षा को देखते हुए एहतियात के तौर पर उच्चायोग और अन्य पदों पर तैनात अपने अधिकारियों के आश्रितों को भारत लौटने की सलाह दी है.”

क्यों लिया गया यह फैसला

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने बांग्लादेश में चरमपंथी तत्वों की बढ़ती गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए वहां मौजूद भारतीय अधिकारियों के परिवारों को वापस भारत बुलाने का फैसला किया गया.

सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को देखते हुए भारत ने बंगलादेश को “नॉन फैमिली पोस्टिंग” बनाने का फैसला लिया है. पाकिस्तान भी भारतीय अधिकारियों और राजनयिकों के लिए एक “नॉन फैमिली पोस्टिंग” है.

केंद्रों को बंद नहीं किया जा रहा है

एक अधिकारी ने बताया है कि “एहतियात के तौर पर हमने हाई कमीशन और चार सहायक हाई कमीशनों में तैनात अधिकारियों के आश्रितों को वापस भारत लौटने की सलाह दी है.”

यदि वहां के हाई कमीशन की बात करें तो यह ढाका में मौजूद है और चार हाई कमीशन खुलना, सिलहट, चट्टोग्राम और राजशाही में स्थित है. इन्होंने बताया की इन केंद्रों को बंद नहीं किया जा रहा है और ये अपनी पूरी क्षमता से कार्य करते रहेंगे.

Recent Posts

Rinku Singh Dog Missing: 4 दिन तक लापता रहा रिंकू सिंह का लाडला ‘ब्रूडो’, बहन नेहा का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

Rinku Singh Dog Brudo: क्रिकेटर रिंकू सिंह का चार दिन से लापता डॉगी ब्रूडो आखिरकार…

Last Updated: October 17, 2026 08:22:41 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! लखनऊ से नोएडा तक जानें आज का भाव, देखें शहरों की लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 17 Oct 2026: क्या आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव…

Last Updated: October 17, 2026 08:00:01 IST

Navratri Day 7: आज है नवरात्रि का सातवां दिन! मां कालरात्रि को ऐसे करें प्रसन्न, जानें पूजा के जरूरी नियम

Navratri Day 7 Puja Vidhi: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती…

Last Updated: October 17, 2026 07:29:50 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! दिल्ली से मुंबई तक जानें आज का भाव, टंकी फुल कराने से पहले देखें लिस्ट

Petrol Diesel Price Today 17 October 2026: आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर आम लोगों…

Last Updated: October 17, 2026 07:06:12 IST

Jailer 2 Box Office Collection: दूसरे दिन धीमी पड़ी रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ , फिर भी वर्ल्डवाइड कमाई 200 करोड़ पार!

Jailer 2 Day 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने दूसरे दिन…

Last Updated: October 17, 2026 06:25:51 IST

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में आज बारिश होगी या निकलेगी तेज धूप? जानिए मौसम का पूरा हाल!

Delhi Weather Today 17 October 2026: आज दिल्ली-NCR में बारिश से ज्यादा धूप और हल्के…

Last Updated: October 17, 2026 06:16:43 IST