<
Categories: Education

JEE Main 2026 का एग्जाम सिटी स्लिप jeemain.nta.nic.in पर जारी, इस Direct Link करें डाउनलोड

JEE Main 2026 Exam City Slip Released: जेईई मेंस सेशन 1 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी हो गई है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in के जरिए आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.

JEE Main 2026 Exam City Slip Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन-1 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (मेन) के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर यह स्लिप चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. यह स्लिप परीक्षा केंद्र वाले शहर की अग्रिम जानकारी देती है, ताकि उम्मीदवार पहले से अपनी यात्रा और ठहरने की योजना बना सकें.

उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी स्लिप देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा. वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के ज़रिये लॉगिन करते ही आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी. इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें, ताकि आगे किसी तरह की असुविधा न हो. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://examinationservices.nic.in के जरिए भी जेईई मेंस एक्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.

JEE Main 2026 Session-1: परीक्षा तारीखें और शिफ्ट

NTA द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, JEE Main सेशन-1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी.

पेपर-I (B.E./B.Tech): 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी
पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
पेपर-2A (B.Arch) और 2B (B.Planning): 29 जनवरी 2026
एक ही शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

JEE Main 2026 Exam City Slip ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर “JEE Main 2026 City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें.
नए पेज पर अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
सबमिट करते ही आपकी एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी.
स्लिप चेक करें और डाउनलोड कर लें.
भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

ध्यान रखने वाली ज़रूरी बातें

उम्मीदवार यह समझ लें कि एग्जाम सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड नहीं है. यह केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए जारी की गई है. JEE Main 2026 सेशन-1 का एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रोल नंबर और अन्य निर्देश होंगे.

समस्या होने पर कहां संपर्क करें

अगर किसी उम्मीदवार को एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने या देखने में परेशानी आती है, तो वे 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सकते हैं. 

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST