<

नाइट क्लब में बाउंसर से भिड़े थे इंग्लिश कप्तान, कांड का राज खुलने पर मांगी माफी; लगा बड़ा जुर्माना

Harry Brook Nightclub Incident: इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कप्तान हैरी ब्रूक न्यूजीलैंड में एक नाइट क्लब में मारपीट करने के मामले में दोषी पाए गए हैं. ECB ने उन पर 30 हजार पाउंड यानी 36 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया है. जानें क्या है पूरा मामला...

Harry Brook Nightclub Incident: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और व्हाइट बॉल कप्तान हैरी ब्रूक ने अपने पुराने कांड को लेकर माफी मांगी है. हैरी ब्रूक ने एशेज सीरीज 2025-26 से पहले ऐसा कांड किया था, जिससे इंग्लैंड क्रिकेट टीम की बदनामी हो रही है. दरअसल, एशेज से पहले इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी. वहां पर एक वनडे मैच से कुछ घंटे पहले एक नाइट क्लब में हैरी ब्रूक का बाउंसर से झगड़ा हो गया था.

यह घटना ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड के एशेज सीरीज हारने के बाद सामने आई है. इसको लेकर हैरी ब्रूक ने माफी भी मांगी है. इस घटना का खुलासा होने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने ही कप्तान पर भारी जुर्माना लगाया और चेतावनी भी दी. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि हैरी बुक की व्हाइट बॉल कप्तानी भी जा सकती है. जानें क्या है पूरा मामला…

नाइट क्लब में क्या हुआ था?

दरअसल, एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी. इस दौरान वेलिंगटन में खेले गए तीसरे वनडे से एक रात पहले हैरी ब्रूक एक नाइट क्लब में पहुंचे थे. वहां पर उन्हें एंट्री नहीं मिल रही थी, क्योंकि उन्होंने ज्यादा शराब पी रखी थी. इसके बाद ब्रूक का बाउंसर के साथ झगड़ा हो गए. इस दौरान एक बाउंसर ने हैरी ब्रूक को मुक्का मार दिया था. हालांकि उन्हें चोट नहीं आई. इसके बाद ब्रूक ने खुद इस घटना की जानकारी इंग्लैंड टीम की दी. अब जांच में पाया गया कि इस घटना में हैरी ब्रूक दोषी थे. इस घटना के दौरान ब्रूक, जैकब बेथेल और गस एटकिंसन एक साथ थे, लेकिन जब बाउंसर से लड़ाई हुई, तो ब्रूक अकेले थे.

ब्रूक ने मांगी माफी

एशेज 2025-26 सीरीज में इंग्लैंड की करारी हार के बाद इस घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद हैरी ब्रूक ने माफी मांगी. उन्होंने एक बयान में कहा, ‘इंग्लैंड के लिए खेलना करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है, जिसे मैं गंभीरता से लेता हूं.’ ब्रूक ने कहा, ‘मैं अपने काम के लिए माफी मांगता हूं. मैं पूरी तरह से स्वीकार करता हूं कि मेरा व्यवहार गलत था और इससे मुझे और इंग्लैंड टीम दोनों को शर्मिंदगी उठानी पड़ी. मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं और ये कोशिश करूंगा कि आगे ऐसा कभी ना हो.’ उन्होंने आगे कहा, ‘अपने टीम के साथियों, कोचों और समर्थकों को निराश करने का बहुत दुख है. उन्होंने इससे मिले सबक पर सोचा है कि जिम्मेदारी, प्रोफेशनलिज्म और अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वालों से क्या उम्मीदें रखी जाती हैं.’

ECB ने लिया कड़ा एक्शन

इस घटना के सामने आने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने हैरी ब्रूक पर कड़ा एक्शन लिया. ECB ने ब्रूक पर 30 हजार पाउंड यानि 36 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है, हालांकि उन्हें टी20 और वनडे टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दावा किया है कि ब्रूक पर फाइन लगाने के बाद उनसे लंबी बातचीत भी हुई है. ECB ने कहा, ‘हमें इस घटना की जानकारी है और इसे एक फॉर्मल और कॉन्फिडेंशियल ECB डिसिप्लिनरी प्रोसेस के जरिए सुलझा लिया गया है. इसमें शामिल खिलाड़ी ने माफी मांगी है और माना है कि इस मौके पर उनका व्यवहार उम्मीदों के मुताबिक नहीं था.’

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST