<
Categories: Education

जेईई मेन 2026 के पहले सेशन की रिजल्ट हुआ आउट, 8 आसान स्टेप में ऐसे करें डाउनलोड; यहां जानें- पूरा प्रोसेस

JEE Main Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज यानी सोमवार (16 फरवरी, 2026) को जेईई मेन 2026 के पहले सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है. आज जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइड पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

JEE Main Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 16 फरवरी, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2026 सेशन के रिजल्ट की घोषणा कर दी है.जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया है, वे स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं. कैंडिडेट्स ऑफिशियल पोर्टल्स jeemain.nta.ac.in और ntaresults.nic.in से अपने रिजल्ट देख सकते हैं.

स्टूडेंट्स साइट्स पर लॉग इन करने के लिए अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल कर सकते हैं. फाइनल आंसर की भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है.

कब हुई थी परीक्षा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 1- 21 जनवरी से 29 जनवरी, 2026 के बीच 10 शिफ्ट में हुआ था. BArch और BPlanning कैंडिडेट्स के लिए पेपर 2- 29 जनवरी को हुआ था. जानकारी के अनुसार, लगभग 13.5 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम के लिए रजिस्टर किया था और आखिर में 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने एग्जाम दिया. प्रोविजनल आंसर की (Key) 4 फरवरी को पब्लिश हुई थी, जिसमें कैंडिडेट्स 6 फरवरी तक हर सवाल पर ₹200 देकर ऑब्जेक्शन उठा सकते थे. चैलेंजेस को देखने के बाद NTA ने आंसर की ( Answer Key) को फाइनल किया.

JEE Main एग्जाम स्कोरकार्ड में सभी जरूरी क्रेडेंशियल्स जैसे NTA पर्सेंटाइल स्कोर, ऑल इंडिया रैंक (AIR), कैटेगरी-वाइज़ रैंक परफॉर्मेंस, और फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स में सब्जेक्ट-वाइज़ परफॉर्मेंस शामिल होंगे.

CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई का बड़ा फैसला, अब कक्षा 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना जरूरी, जानें- नया नियम

कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?

कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट से JEE Main सेशन 1 रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.

  • सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in या ntaresults.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘JEE Main 2026 रिजल्ट’ वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालें.
  • CAPTCHA या सिक्योरिटी वेरिफिकेशन पूरा करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा.
  • PDF डाउनलोड करें और सेव करें.
  • काउंसलिंग और एडमिशन के मकसद से दो से तीन प्रिंटआउट ले लें.

‘थरूर विदेश मंत्री बनना चाहते हैं…’, मणिशंकर अय्यर ने खोली कांग्रेस नेता की पोल; सुनते ही दंग रह गए लोग

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST