Live
Search
Home > Education > JEE Main Result 2026 Date & Time: जेईई मेंस रिजल्ट आज नहीं इस दिन होगा जारी, देखें यहां लेटेस्ट अपडेट्स

JEE Main Result 2026 Date & Time: जेईई मेंस रिजल्ट आज नहीं इस दिन होगा जारी, देखें यहां लेटेस्ट अपडेट्स

JEE Main 2026 Result Update: NTA जेईई मेंस 2026 सेशन 1 का रिजल्ट आज नहीं अब इस दिन जारी करेगा. परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार सीधे इस लिंक jeemain.nta.nic.in के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: 2026-02-12 07:31:54

Mobile Ads 1x1

JEE Main Result 2026 Latest Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन 1 के रिजल्ट को लेकर अहम अपडेट जारी किया है. इस आधिकारिक सूचना के अनुसार JEE Main 2026 Session 1 का रिजल्ट आज नहीं अब सोमवार यानी 16 फरवरी 2026 को घोषित किया जाएगा. पहले यह परिणाम 12 फरवरी तक जारी होने की संभावना थी, लेकिन अब तारीख में बदलाव कर दिया गया है. जो उम्मीदवार बेसब्री से अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.

NTA रिजल्ट के साथ पेपर 1 (B.E./B.Tech) और पेपर 2A/2B (B.Arch/B.Planning) के टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jeemain.nta.nic.in/ के जरिए भी जेईई मेंस सेशन 1 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

JEE Main 2026 Result Session 1 का स्कोरकार्ड ऐसे करें चेक

JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
“JEE Main 2026 Session 1 Result” लिंक पर क्लिक करें.
अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
लॉग इन करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

कब हुई थी परीक्षा?

JEE Main 2026 सेशन 1 की परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर लाखों छात्रों ने इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर कोर्स में एडमिशन के लिए यह परीक्षा दी थी. अब सभी उम्मीदवार 16 फरवरी को अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकेंगे. उम्मीद है कि रिजल्ट शाम तक जारी कर दिए जाएंगे.

JEE Main 2026 Final Answer Key भी जल्द

रिजल्ट से पहले NTA द्वारा JEE Main 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर की भी जारी की जा सकती है. जिन उम्मीदवारों ने B.E./B.Tech की परीक्षा दी है, वे फाइनल आंसर की की PDF आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. फाइनल आंसर की के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा.

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर भरोसा करें. रिजल्ट और आंसर की से जुड़ी हर अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें. JEE Main 2026 का यह परिणाम न केवल आपकी रैंक तय करेगा, बल्कि आगे की काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया का रास्ता भी साफ करेगा.

MORE NEWS

Home > Education > JEE Main Result 2026 Date & Time: जेईई मेंस रिजल्ट आज नहीं इस दिन होगा जारी, देखें यहां लेटेस्ट अपडेट्स

Written By: Munna Kumar
Last Updated: 2026-02-12 07:31:54

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS