Live TV
Search
Home > देश > Today Weather News: बिहार से लेकर दिल्ली तक…18 राज्यों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

Today Weather News: बिहार से लेकर दिल्ली तक…18 राज्यों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

Aaj Ka Mausam 25 March 2026 | Today Weather update: देश के कई राज्यों में मार्च के आखिरी सप्ताह में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. महीने के शुरूआत में गर्मी से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. लेकिन अब मौसम में बदलाव से लोगों को काफी राहत मिली है.

Written By: Sohail Rahman
Edited By: Sujeet Kumar
Last Updated: 2026-03-25 12:30:20

Mobile Ads 1x1

Aaj Ka Mausam 25 March 2026 | Today weather update: मार्च महीना थोड़े दिनों में हमसे विदा ले लेगा. शुरुआत के दिनों में गर्मी की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. महीने की शुरूआत में जहां उत्तर भारत में तेज गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था, वहीं अब मौसम में बदलाव होने से लोगों को काफी राहत मिल रही है. लगातार एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ और अलग-अलग ऊपरी वायुमंडलीय सिस्टम्स की वजह से पहाड़ों में लगातार बारिश/बर्फबारी और मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश हो रही है.

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी, बिजली और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है.

अप्रैल में कैसा रहेगा मौसम?

जिसकी वजह से तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, बल्कि ये सामान्य से नीचे रहेगा. बताया जा रहा है कि अप्रैल के मध्य तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. आईएमडी द्वारा जारी मौसम अपडेट ते मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत, खासकर जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इन इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रह सकता है.

अलग-अलग राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो आज देश के लगभग 18 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है. मुख्य रूप से पूर्वोत्तर भारत, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों, पूर्वी भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ इलाकों में छिटपुट से मध्यम बारिश या गरज-चमक वाली बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है.

उत्तर भारत को देखें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और राजस्थान में छिटपुट गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. पूर्वी भारत की बात करें तो उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में छिटपुट से बिखरी हुई बारिश हो सकती है.

मध्य भारत में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, रायलसीमा और केरल में छिटपुट हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है.

MORE NEWS