JEE Main Result Session 1: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल यानी 12 फरवरी 2026 को JEE Main 2026 जनवरी सेशन (सेशन 1) का रिजल्ट जारी करेगी. परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अपने स्कोर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट के साथ या उससे पहले फाइनल आंसर की भी जारी की जाती है, जो अंतिम परिणाम का आधार होती है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकेंगे. इसी के साथ कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jeemain.nta.nic.in/ के जरिए भी जेईई मेंस 2026 सेशन का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी परिणाम देख सकते हैं. JEE Main 2026 सेशन 1 परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड मोड में हुई और अधिकांश दिनों में दो शिफ्ट में आयोजित की गई. परीक्षा सुबह की शिफ्ट 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 3:00 बजे से 6:00 बजे तक हुई थी.
इस परीक्षा के स्कोर का उपयोग देशभर के सरकारी और निजी संस्थानों में BE/BTech, BArch और BPlanning जैसे अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश के लिए किया जाएगा.
प्रोविजनल आंसर की और आगे की प्रक्रिया
NTA ने 6 फरवरी 2026 को प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो बंद कर दी थी. उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. इसी फाइनल आंसर की के आधार पर JEE Main 2026 सेशन 1 का परिणाम तैयार किया जाएगा. इसके अलावा, अप्रैल सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है.
JEE (Main) 2026 | Session 1
📢 JEE (Main) 2026 – Session 1 Update
📝 Provisional Answer Key & Response Sheet
🗓️ Answer Challenge Window: 04–05 February 2026
📊 Final Result Declaration: By 12 February 2026
🔗 https://t.co/BVhxuC0BBE
📧 jeemain@nta.ac.in | ☎️ 011-40759000… pic.twitter.com/snMiIqUs6v— National Testing Agency (@NTA_Exams) January 31, 2026
JEE Main 2026 रिजल्ट कहां देखें?
रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार इन वेबसाइट्स पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
nta.ac.in
jeemain.nta.nic.in
JEE Main 2026 Scorecard ऐसे करें डाउनलोड
JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
“JEE Main 2026 Session 1 Result” लिंक पर क्लिक करें.
अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
स्क्रीन पर दिख रहा स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.
स्कोरकार्ड में क्या जानकारी होगी?
JEE Main 2026 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार की पर्सनल डिटेल्स, सब्जेक्ट-वाइज पर्सेंटाइल, कुल पर्सेंटाइल स्कोर और एलिजिबिलिटी स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी.