<
Categories: Education

JEE Response Sheet 2026: जेईई मेंस रिस्पॉन्स शीट, आंसर की jeemain.nta.nic.in पर आज, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Response Sheet 2026: जेईई मेंस सेशन 1 की रिस्पॉन्स शीट और आंसर की आज जारी की जाएगी. जो कोई भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक jeemain.nta.nic.in के जरिए चेक कर सकते हैं.

JEE Response Sheet 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 4 फरवरी 2026 को JEE Main 2026 सेशन 1 की रिस्पॉन्स शीट और आंसर की जारी करने जा रही है. जिन उम्मीदवारों ने जनवरी सेशन में JEE मेन परीक्षा दी थी, वे अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं. यह रिस्पॉन्स शीट उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान दिए गए उनके उत्तरों की जानकारी देती है.

NTA आज ही JEE Main 2026 Session 1 Answer Key भी जारी करेगा. इसके साथ ही आंसर की पर आपत्ति (Challenge) दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. उम्मीदवार 4 फरवरी से 5 फरवरी 2026 तक आंसर की को चैलेंज कर सकते हैं. आंसर की की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं और आगे की एडमिशन प्रक्रिया के लिए तैयारी कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jeemain.nta.nic.in/ के तहत आंसर की देख सकते हैं.

JEE Main Response Sheet 2026 ऐसे करें डाउनलोड

JEE मेन रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद आसान है. उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
JEE Main Response Sheet 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें.
स्क्रीन पर रिस्पॉन्स शीट PDF खुल जाएगी.
PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

ध्यान दें कि रिस्पॉन्स शीट को चैलेंज नहीं किया जा सकता, यह केवल उम्मीदवार द्वारा दिए गए उत्तरों की जानकारी के लिए होती है.

JEE Main Answer Key 2026 पर ऑब्जेक्शन कैसे उठाएं?

जो उम्मीदवार आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे निर्धारित समय में आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.
jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
Answer Key Challenge लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
संबंधित प्रश्न चुनें जिन पर आपत्ति है.
सही उत्तर के समर्थन में डॉक्यूमेंट PDF अपलोड करें.
निर्धारित फीस का भुगतान कर सबमिट करें.
सबमिट करने के बाद, उम्मीदवार अपनी आंसर की PDF सेव और प्रिंट कर सकते हैं.

JEE Main Result Date 2026: कब आएगा रिजल्ट?

NTA द्वारा जारी जानकारी के अनुसार JEE Main January Session 2026 का रिजल्ट 12 फरवरी 2026 तक घोषित किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. JEE Main 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट, रिजल्ट लिंक और कट-ऑफ जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करत रहें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

ईडन गार्डन्स में रन से पहले बरसेंगे बादल! KKR-PBKS मैच से पहले IMD का अलर्ट, फैंस की बढ़ी टेंशन

KKR vs PBKS Weather Forecast: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले पर बारिश…

Last Updated: April 6, 2026 12:20:00 IST

10 में से 6 गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का खतरा? भ्रूण के लिए यह कितना घातक, लक्षण और बचाव भी समझें

Anaemia In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते…

Last Updated: April 6, 2026 11:52:44 IST

Delhi School Admission 2026: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला ड्रॉ जारी, SMS से मिलेगी एडमिशन की खबर, ऐसे होगा सेलेक्शन

Delhi School Admission 2026-27: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आज जारी हो गया है. पैरेंट्स…

Last Updated: April 6, 2026 11:48:14 IST

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार, IPL में मचाया कोहराम… टीम इंडिया का दरवाजा तोड़ रहा RCB का खूंखार बैटर

Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म…

Last Updated: April 6, 2026 11:39:42 IST

जब संगीत के मैदान में भिड़े रफी-मुकेश! एक गाने के लिए हुआ दंगल, आखिर कौन जीता सुरों की जंग?

Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक…

Last Updated: April 6, 2026 11:38:12 IST

Viral Video: चीखती रही बेजुबान! ट्रक ड्राइवर को नहीं आया रहम, उड़ीशा में गाय के साथ हैवानियत

Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: April 6, 2026 11:35:27 IST