<
Categories: Education

KVS Admission Lottery Result Today: केंद्रीय विद्यालय लॉटरी रिजल्ट kvsangathan.nic.in पर आज, यहां से करें चेक

KVS Admission Lottery Result 2026: केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए लॉटरी रिजल्ट आज जारी होने वाला है. पैरेट्स सीधे इस लिंक kvsangathan.nic.in के माध्यम से लॉटरी रिजल्ट देख सकते हैं.

KVS Admission Lottery Result 2026 Today: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सेशन 2026–27 के लिए बालवाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन प्रक्रिया को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है. जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया है, उनके लिए सबसे अहम अपडेट यह है कि लॉटरी आधारित चयन सूची 8 अप्रैल से जारी होनी शुरू हो जाएगी. यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कंप्यूटराइज्ड सिस्टम द्वारा की जाती है.

जिस किसी भी पैरेंट्स ने अपने बच्चों का केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन किए हैं, वे केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in के जरिए लॉटरी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके साथ ही अगर लॉटरी रिजल्ट में आपके बच्चे का नाम है, तो नीचे दिए बातों को फॉलो करके आगे की प्रक्रिया शामिल हो सकते हैं.

KVS द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार महत्वपूर्ण तारीखें

बालवाटिका की पहली सूची: 8 अप्रैल 2026
कक्षा 1 की पहली सूची: 9 अप्रैल 2026 (कुछ क्षेत्रों में 10 अप्रैल)
दूसरी सूची: 16 अप्रैल 2026
तीसरी सूची: 21 अप्रैल 2026
एडमिशन की अंतिम तारीख (कक्षा 11 को छोड़कर): 30 जून 2026

यदि पहली सूची में आपका चयन नहीं होता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. अगली सूचियों में मौका मिल सकता है

रिजल्ट कैसे चेक करें?

अभिभावक अपने बच्चे का एडमिशन स्टेटस KVS की आधिकारिक वेबसाइट या एडमिशन पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं. इसके लिए लॉगिन डिटेल्स की आवश्यकता होगी. चयन सूची और वेटिंग लिस्ट दोनों ऑनलाइन उपलब्ध होंगी.

KVS लॉटरी सिस्टम कैसे काम करता है?

कक्षा 1 और बालवाटिका में एडमिशन के लिए KVS एक कंप्यूटराइज्ड लॉटरी सिस्टम का उपयोग करता है. इसमें सभी आवेदनों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाता है, जैसे:

  • RTE (Right to Education)
  • सेवा प्राथमिकता (Service Priority)
  • आरक्षित श्रेणियां

इसके बाद हर श्रेणी में रैंडम तरीके से छात्रों का चयन किया जाता है, जिससे पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रहती है.

चयन के बाद क्या करना होगा?

अगर आपके बच्चे का नाम प्रोविजनल सूची में आता है, तो आपको तय समय के भीतर स्कूल जाकर दस्तावेज़ सत्यापन करवाना होगा। जरूरी दस्तावेज़ों में शामिल हैं:

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण
  • सेवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
  • आय प्रमाण पत्र (RTE के तहत)

ध्यान रखें, समय पर दस्तावेज़ जमा नहीं करने पर सीट रद्द हो सकती है.

KVS एडमिशन प्रक्रिया हर साल हजारों परिवारों के लिए महत्वपूर्ण होती है. सही जानकारी और समय पर कार्रवाई से आप अपने बच्चे का एडमिशन आसानी से सुनिश्चित कर सकते हैं. इसलिए सभी अपडेट्स पर नजर रखें और आवश्यक दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST