<
Categories: Education

MAH MBA CET Admit Card 2026: महाराष्ट्र एमबीए सीईटी एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, यहां से करें डाउनलोड

MAH MBA CET Admit Card 2026 Date: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल जल्द ही एमबीए का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. उम्मीदवार जो कोई भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे इस लिंक cetcell.mahacet.org के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड सकते हैं.

MAH MBA CET Admit Card 2026 Date: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (State CET Cell) जल्द ही MAH MBA CET 2026 का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा की तारीखें नजदीक होने के कारण छात्रों में उत्सुकता तेजी से बढ़ रही है.

आधिकारिक जानकारी के अनुसार MBA CET परीक्षा 6 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. आमतौर पर एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले जारी किया जाता है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एडमिट कार्ड 2 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध करा दिया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://cetcell.mahacet.org/ के जरिए भी MBA CET परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड देख सकते हैं.

परीक्षा पैटर्न: जानें क्या होगा खास

MAH MBA CET 2026 एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी, जिसमें कुल 200 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे. पेपर को चार मुख्य सेक्शन्स में विभाजित किया गया है:

लॉजिकल रीजनिंग
एब्स्ट्रैक्ट रीजनिंग
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन

परीक्षा की कुल अवधि 150 मिनट होगी. सबसे खास बात यह है कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती, जिससे उम्मीदवार बिना डर के सभी प्रश्नों का प्रयास कर सकते हैं.

MAH MBA CET Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

MAH MBA CET की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं.
होमपेज पर “MAH MBA CET Hall Ticket 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना लॉगिन विवरण (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) दर्ज करें.
‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें.
आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.

परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देश

यह परीक्षा महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को अपने हॉल टिकट में दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख और समय के अनुसार ही उपस्थित होना होगा. परीक्षा केंद्र, तिथि या सत्र में बदलाव के लिए किए गए किसी भी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपने हॉल टिकट की सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें. साथ ही परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचें और आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएं. अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना मिस न हो.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST