Director Ranjith: मलयालम इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. एक एक्ट्रेस ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं.
मलयालम निर्देशक रंजीत पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप
मंगलवार यानी 31 मार्च को मलयालम निर्देशक रंजीत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया. डायरेक्टर पर एक महिला अभिनेत्री ने फिल्म सेट पर यौन उत्पीड़न का प्रयास करने का आरोप लगाया. इसके बाद से मलयालम इंडस्ट्री में हलचल मच गई है.
पुलिस के अनुसार, सोमवार को कोच्चि नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी. महिला एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि रंजीत ने शूटिंग के दौरान उन्हें एक वैन में बहला-फुसलाकर ले गए और उनके साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की, जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की. पुलिस ने रंजीत को इडुक्की जिले से गिरफ्तार कि. फिलहाल उन्हें थोडुपुझा में हिरासत में रखा गया है. अधिकारियों द्वारा उन्हें आगे की कार्यवाही के लिए कोच्चि स्थानांतरित किए जाने की उम्मीद है.
यह पहली बार नहीं है जब रंजीत का नाम दुर्व्यवहार के आरोपों के संबंध में सामने आया है. इससे पहले, मलयालम फिल्म उद्योग में उत्पीड़न और दुर्व्यवहार की जांच करने वाली न्यायमूर्ति के. हेमा समिति की रिपोर्ट में भी निर्देशक का नाम आया था. यह निर्देशक रंजीत के खिलाफ तीसरा मामला है. शिकायतकर्ता एक्ट्रेस का आरोप है कि यह घटना जनवरी में घटी थी. हेमा समिति की रिपोर्ट के बाद, रंजीत के खिलाफ पहले भी दो शिकायतें दर्ज की गई थीं – एक महिला द्वारा और दूसरी पुरुष द्वारा. दोनों ही मामलों में अदालत ने उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही रद्द करवा दी थी.
मौजूदा मामले ने एक पुराने आरोप पर फिर से ध्यान केंद्रित किया है. साल 2024 में, एक बंगाली अभिनेत्री ने कोच्चि शहर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने रंजीत पर 2009 में फिल्म ‘पलेरी मानिक्यम’ की शूटिंग के दौरान यौन इरादे से अनुचित स्पर्श का आरोप लगाया था. उस शिकायत के बाद, निर्देशक ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी. हालांकि, केरल उच्च न्यायालय ने बाद में याचिका खारिज कर दी, क्योंकि पुलिस ने संकेत दिया था कि संबंधित अपराध को जमानती माना जा सकता है.
Gold Rate Today 4 October 2026: सिर्फ़ एक हफ़्ते में, 24 कैरेट सोने के 10…
KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने अपने करियर…
Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…
धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…
Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…