<
Categories: Education

Maharashtra HSC Exam 2026: परीक्षा केंद्र बना नकल का अड्डा, कॉपी करते पकड़े गए सैकड़ों छात्र, 26 मेंबर पर FIR दर्ज

Maharashtra HSC Board Exam 2026: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में HSC फिजिक्स परीक्षा के दौरान सैकड़ों छात्र नकल करते पकड़े गए. इसके बाद शिक्षकों की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठने लगे हैं.

Maharashtra HSC Board Exam 2026 Mass Copy Case: महाराष्ट्र में चल रही हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) परीक्षाओं के बीच बड़े पैमाने पर नकल के मामले सामने आने से शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. ताजा मामला वाशिम जिले का है, जहां एक जूनियर कॉलेज में फिजिक्स परीक्षा के दौरान कथित तौर पर सैकड़ों छात्रों द्वारा मास कॉपी किए जाने का खुलासा हुआ.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 16 फरवरी को एक सरप्राइज निरीक्षण के दौरान उजागर हुई. Shri Managiri Maharaj Junior College में फ्लाइंग स्क्वॉड ने फिजिक्स पेपर के दौरान निरीक्षण किया और बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ी. आरोप है कि लगभग 581 छात्रों ने सामूहिक रूप से नकल की.

इस मामले में परीक्षा केंद्र पर तैनात कम से कम 26 स्टाफ सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार संबंधित अधिकारियों ने उन्हें निलंबित करने का प्रस्ताव भी दिया है. छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा रही है और बोर्ड के नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

महाराष्ट्र के अन्य जिलों में भी सामने आए मामले

वाशिम की घटना अकेली नहीं है. इससे पहले बीड, छत्रपति संभाजीनगर और जालना जिलों में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

बीड जिला

बीड के चौसाला स्थित एक जूनियर कॉलेज में 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. आरोप है कि परीक्षा स्टाफ की मदद से छात्रों को नकल कराई जा रही थी. इनमें से 12 कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है. बाद में ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी के दौरान और भी गड़बड़ियां पकड़ी गईं.

छत्रपति संभाजीनगर

जैतापुर के एक स्कूल में CCTV फुटेज से पुष्टि हुई कि छात्र एक-दूसरे की उत्तर पुस्तिकाओं से नकल कर रहे थे. इस मामले में 24 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई और 21 को सस्पेंड किया गया.

जालना और नांदेड़

जालना में तीन स्कूलों में अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद छह स्टाफ सदस्यों को निलंबित किया गया. वहीं नांदेड़ में एक परीक्षा केंद्र अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जहां निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई गईं.

बोर्ड का सख्त रुख

महाराष्ट्र बोर्ड के अंतरिम चेयरपर्सन नंदकुमार बेडसे ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

शिक्षा व्यवस्था पर असर

लगातार सामने आ रहे मास कॉपी के मामलों ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर चिंता बढ़ा दी है. हालांकि प्रशासन द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई से यह संदेश साफ है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी और सख्ती दोनों बढ़ाई जाएंगी.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST