Delhi Blast Alert: देश की राजधानी दिल्ली को आतंकी एक बार फिर दहलाना चाहते हैं. जिसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है. सूत्रों ने आगे संकेत दिया कि यह संगठन कथित तौर पर पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक मस्जिद में 6 फरवरी को हुए धमाके का बदला लेना चाहता है और भारत में एक बड़े हमले की योजना बना सकता है.
दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी हमले की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया है.
Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में संभावित आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है. जानकारी सामने आ रही है कि लाल किले के पास संभावित आतंकी खतरे की चेतावनी वाले इनपुट के बाद राष्ट्रीय राजधानी में एक इंटेलिजेंस अलर्ट जारी किया गया है. सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि आतंकवादी चांदनी चौक इलाके में एक मंदिर को निशाना बना सकते है.
इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक, लाल किले के आसपास के इलाकों और चांदनी चौक के कुछ हिस्सों सहित प्रमुख धार्मिक स्थान पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के रडार पर हैं.
इनपुट से पता चलता है कि यह ग्रुप इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) हमले की साजिश रच रहा हो सकता है और चांदनी चौक इलाके में एक मंदिर संभावित निशाना हो सकता है. सूत्रों ने आगे संकेत दिया कि यह संगठन कथित तौर पर पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक मस्जिद में 6 फरवरी को हुए धमाके का बदला लेना चाहता है और भारत में एक बड़े हमले की योजना बना सकता है. इंटेलिजेंस सूत्रों ने कहा कि दिल्ली में लाल किले के सामने ब्लास्ट का अलर्ट है.
जानकारी के अनुसार, आतंकवादी चांदनी चौक में एक मंदिर को निशाना बना सकते हैं. लश्कर-ए-तैयबा IED हमले की साज़िश रच रहा है. वे पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 6 फरवरी को हुए मस्जिद ब्लास्ट का बदला लेने के लिए भारत में एक बड़े आतंकवादी हमले की योजना बना रहे हैं. देश के बड़े मंदिरों को लश्कर-ए-तैयबा निशाना बना सकता है. सूत्रों ने आगे कहा कि देश के प्रमुख मंदिरों को लश्कर-ए-तैयबा निशाना बना सकता है, जिससे पता चलता है कि प्रमुख धार्मिक स्थान अभी भी ग्रुप के रडार पर हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर, 2025 को एक जानलेवा कार धमाका हुआ था. जिसमें 12 लोगों की जान चली गई थी. लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोटकों से भरी एक कार से हुए धमाके में पास की कई गाड़ियों में आग लग गई थी. हाल ही में पटियाला हाउस कोर्ट की एक स्पेशल NIA कोर्ट ने 13 फरवरी को नवंबर 2025 के दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच पूरी करने के लिए जांच का समय और 45 दिन बढ़ा दिया. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने जांच पूरी करने के लिए 90 दिन का एक्सटेंशन मांगा था. इस बीच, NIA कोर्ट ने 7 आरोपियों की ज्यूडिशियल कस्टडी 13 मार्च तक बढ़ा दी है.
Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…
India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…
BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…
Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…
Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…