<
Categories: Education

MBA Admission: टॉप कॉलेज से MBA करने का मौका, IIT Bombay हो सकता है गेम-चेंजर, पढ़ें यहां पूरी डिटेल

MBA Admission: मैनेजमेंट में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए IIT बॉम्बे से MBA करने का शानदार मौका है. शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iitb.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं.

MBA Admission: अगर आप मैनेजमेंट की दुनिया में एक मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं, तो IIT बॉम्बे MBA एडमिशन 2026 आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है. इसकेलिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए अपने प्रतिष्ठित MBA प्रोग्राम में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. मैनेजमेंट की पढ़ाई का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक अहम मौका है. इच्छुक अभ्यर्थी IIT बॉम्बे की आधिकारिक वेबसाइट iitb.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तारीखें जो याद रखना जरूरी है

IIT बॉम्बे MBA एडमिशन 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है. वहीं, एप्लीकेशन फीस जमा करने की पेमेंट विंडो 1 फरवरी 2026 को बंद हो जाएगी. इसके बाद चयन प्रक्रिया के तहत पर्सनल इंटरव्यू 5 मार्च से 8 मार्च 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे.

योग्यता मानदंड: कौन कर सकता है आवेदन

MBA प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का CAT परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. केवल वही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे जिन्होंने संबंधित वर्ष में कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2025) दिया हो और आवश्यक कट-ऑफ मानदंडों को पूरा किया हो.

चयन प्रक्रिया: कैसे होगा फाइनल सेलेक्शन

IIT बॉम्बे में MBA एडमिशन की चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और मेरिट आधारित होती है. उम्मीदवारों को CAT 2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद संस्थान द्वारा तय किए गए कम्पोजिट स्कोर के अनुसार अभ्यर्थियों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

CAT 2025 के नतीजे घोषित होने के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा. पर्सनल इंटरव्यू में उम्मीदवार की शैक्षणिक पृष्ठभूमि, कार्य अनुभव, कम्युनिकेशन स्किल्स और मैनेजमेंट एप्टीट्यूड का आकलन किया जाएगा.

IIT Bombay MBA Admission 2026: ऐसे करें आवेदन

IIT बॉम्बे की आधिकारिक वेबसाइट iitb.ac.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध MBA एडमिशन 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
नए पेज पर मांगी गई रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरें.
लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म सावधानीपूर्वक पूरा करें.
निर्धारित एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें.
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड कर लें.
भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें.

क्यों खास है IIT बॉम्बे का MBA प्रोग्राम

IIT बॉम्बे का MBA प्रोग्राम अकादमिक उत्कृष्टता, इंडस्ट्री एक्सपोजर और मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. यहां से MBA करने वाले छात्रों को देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में करियर बनाने के शानदार अवसर मिलते हैं. 

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

UPI पिन डालने का झंझट खत्म, अब स्क्रीन पर अंगूठा लगाते ही होगी पेमेंट, कैसे काम करेगी बायोमेट्रिक प्रक्रिया

यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत…

Last Updated: April 4, 2026 14:47:15 IST

अब ऑथेंटिकेशन के लिए नहीं आएगा OTP, सिम कार्ड से होगी आपकी पहचान, कैसे काम करेगी यह प्रक्रिया

RBI एक साइलेंट ऑथेंटिकेशन तकनीक लेकर आने वाला है, जिसके तहत अब सिम कार्ड के…

Last Updated: April 4, 2026 14:44:08 IST

यूरोप का अनोखा देश, यहां मनुष्यों से ज्यादा है सूअरों की आबादी, नाम जानकर हो जायेंगे हैरान

यूरोप महाद्वीप पर एक छोटा-सा देश ऐसा है, जहां मनुष्यों से ज्यादा सुअरों की आबादी…

Last Updated: April 4, 2026 14:40:27 IST

3 किलो गोल्ड, करोड़ों के डायमंड; एक्टर विजय की पत्नी के पास है कुबेर का खजाना! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…

Last Updated: April 4, 2026 14:24:59 IST

Seema Haider ने छठे बच्चे को दिया ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची; कुंआ पूजन में दिखीं नाचती

Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…

Last Updated: April 4, 2026 14:04:44 IST

‘मैं विदेशी प्लेयर…’, IPL में ‘ओवरसीज’ टैग पर भड़के विराट कोहली! RCB के मिस्टर नैग्स को दिया तगड़ा जवाब

Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब…

Last Updated: April 4, 2026 13:58:48 IST