<
Categories: बिहार

क्या केसी त्यागी को ‘त्यागने’ की तैयारी में जनता दल यू? दिग्गज नेता बोले- ‘वो पार्टी में हैं या नहीं’ पता नहीं

KC Tyagi: नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में केसी त्यागी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. उन्होंने नीतीश के लिए भारत रत्न मांगा तो पार्टी ने उनके बयान से ही किनारा कर लिया.

C Tyagi: कभी जनता दल यूनाइटेड के दिग्गज नेताओं में शुमार पूर्व राज्यसभा सांसद केसी त्यागी अब मुश्किल में घिर गए हैं. पिछले कुछ महीनों से JDU उनके  किसी बयान पर तवज्जो नहीं दे रही है. यहां तक कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग करने वाले पूर्व सांसद केसी त्यागी से भी JDU ने किनारा कर लिया है. केसी त्यागी के बयान पर जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने शनिवार को कहा कि हाल के दिनों में केसी त्यागी के कई बयान आए हैं, ये पार्टी के आधिकारिक स्टैंड नहीं हैं. 

JDU प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि त्यागी की ओर से भारत रत्न देने की मांग का जिक्र नहीं किया है. उन्होंने यह भी कहा कि केसी त्यागी इसे निजी क्षमता में दे रहे हैं. उन्होंने कटाक्ष के लहजे में यहां तक कह दिया कि JDU के कार्यकर्ताओं को तो यह भी पता नहीं है कि केसी ज्यागी जदयू में हैं या नहीं? उनके वक्तव्यों को जदयू से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए. वहीं, माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत रत्न की मांग को पसंद नहीं किया है. यहां पर बता दें कि केसी त्यागी का बयान शुक्रवार को आया था, जबकि इस पर जदयू की प्रतिक्रिया शनिवार की सुबह आई.   राजीव रंजन की शनिवार की प्रतिक्रिया से साफ हो गया है कि उनकी यह भूमिका भी समाप्त हो गई है. माना जा रहा है कि हो सकता है कि केसी त्यागी  से JDU से मुक्ति पाने का एलान ही कर दे. 

क्या थी केसी त्यागी की मांग

पूर्व राज्यसभा सांसद केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिख कर कहा था कि नीतीश कुमार समाजवादी आन्दोलन के अनमोल रत्न हैं. त्यागी ने समाजवादी पृष्ठभूमि के संदर्भ स्व. चौधरी चरण सिंह एवं स्व. कर्पूरी ठाकुर की चर्चा की थी, जिन्हें नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत रत्न दिया गया. उन्होंने पत्र में जिक्र किया कि इससे पहले भी कई जीवित राजनेताओं को यह सम्मान दिया जा चुका है। इससे पहले भी कई नेताओं ने नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की थी.

JDU से अलग स्टैंड से लेते रहे हैं केसी त्यागी

वर्ष 2024 में फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत सरकार से अलग स्टैंड लिया था. इन विवादों के चलते उन्हें सितंबर 2024 में राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा देना पड़ा था. समाजवादी नेताओं में शुमार केसी त्यागी पिछले कुछ महीनों से कई विवादों में रहे हैं. उन्होंने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी को हटाने के फैसले का विरोध किया था. यहां पर बता दें कि JDU का बिहार में भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन है. ऐसे में कई मुद्दों पर भाजपा का अप्रत्यक्ष तौर पर विरोध करना JDU को पसंद नहीं आ रहा है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Arshdeep Singh Girlfriend: गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए अर्शदीप सिंह, माता-पिता से भी नहीं की शर्म; शादी की तारीख भी हुई पक्की?

Arshdeep Singh Girlfriend: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड…

Last Updated: October 4, 2026 11:19:41 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST