<

स्कॉर्पियो से आए नकली ‘इनकम टैक्स अफसर, फिल्मी अंदाज में की रेड, 15 मिनट में 50 तोला सोना-कैश लेकर फरार

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के धार में बनी फिल्म 'स्पेशल-26' की तर्ज पर फर्जी इनकम टैक्स छापेमारी की गई. जिसमें 50 तोला सोना और कैश लूटेरे लेकर फरार हो गए. लुटेरे लग्जरी कार से आए थे और जाते समय घर के बाहर ताला जड़ गए.

Madhya Pradesh: फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर आए बदमाशों ने ठेकेदार के घर से करीब 82 लाख रुपये का सोना और कैश लूट कर ले गए हैं. यह वारदात मध्यप्रदेश के धार जिले की बाग तहसील की है. हुआ कुछ ऐसा की, बदमाश खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताकर घर में घुसे और रेड का डर दिखाकर सामान लेकर भाग निकलने में कामयब रहें. घटना के बाद पूरे बाग क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है.

आयकर अधिकारियों का वेश धारण किए घर में घुसे

पुलिस ने बताया कि आयकर अधिकारियों का वेश धारण किए एक गिरोह ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के धार में एक ठेकेदार के घर में काले धन की जांच के बहाने घर में घूसे थे और लगभग 50 तोला सोना और कई लाख रुपये नकद चुरा कर ले गए.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) मयंक अवस्थी ने पत्रकारों को बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर बाग क्षेत्र के ब्राह्मण मोहल्ला में सुबह 9.30 बजे के करीब हुई है.

7-8 लोग बिना नंबर प्लेट वाली सफेद SUV में आए

पुलिस के अनुसार, सात से आठ लोगों का एक गिरोह बिना नंबर प्लेट वाली एक सफेद एसयूवी में आया और मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के ठेकेदार राजकुमार मालवीय के घर में यह दावा करते हुए घुस गया कि उन्हें काले धन की मौजूदगी के संबंध में शिकायत मिली है.

इन गिरोह के दो सदस्यों ने खाकी वर्दी पहनी हुई थी. उन्होंने अलमारियां तोड़कर लगभग 50 तोला सोने के गहने, कई लाख नकद रुपये और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए.

पुलिस जांच जारी है

एसपी ने कहा, आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं. क्राइम ब्रांच भी जांच कर रही है. लूटे गए सोने और कैश की सही जानकारी का पता परिवार द्वारा नुकसान का आकलन पूरा होने के बाद ही पत चलेगा.

Share
Published by

Recent Posts

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST

Tilak Varma World Record: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I कैच लेने वाले फील्डर बने

Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…

Last Updated: October 24, 2026 14:47:45 IST

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST