<
Categories: Education

MHT CET 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए जरूरी तारीखें, नई गाइडलाइंस और परीक्षा शेड्यूल

MHT CET 2026 Registration: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल महाराष्ट्र ने MHT CET 2026 के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो भी इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सीधे इस लिंक cetcell.mahacet.org के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं.

MHT CET 2026 Registration: महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और मैनेजमेंट की पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल महाराष्ट्र ने MHT CET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शेड्यूल जारी कर दिया है. आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 10 जनवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया CET सेल की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के माध्यम से पूरी की जाएगी.

रजिस्ट्रेशन के लिए पर्याप्त समय, फिर भी जल्द करें आवेदन

CET सेल ने उम्मीदवारों को लगभग एक महीने का समय दिया है, लेकिन बोर्ड की सलाह है कि छात्र आखिरी तारीख का इंतजार न करें. समय से पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करने से तकनीकी दिक्कतों और सर्वर समस्याओं से बचा जा सकता है. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://cetcell.mahacet.org/ के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं.

आधार नंबर और APAAR ID अनिवार्य

लेटेस्ट गाइडलाइंस के अनुसार, MHT CET 2026 के लिए आवेदन करते समय आधार नंबर और APAAR ID देना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका उद्देश्य उम्मीदवारों की पहचान को अधिक सुरक्षित बनाना और एडमिशन प्रक्रिया को सरल करना है. आवेदन से पहले छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके आधार कार्ड में सभी जानकारियां सही और अपडेटेड हों, जैसे नाम और जन्मतिथि (कक्षा 10 के सर्टिफिकेट के अनुसार), पिता का नाम और पता, हाल की फोटो और आधार से लिंक्ड एक्टिव मोबाइल नंबर. इसके साथ ही, जिन उम्मीदवारों के पास APAAR ID नहीं है, उन्हें रजिस्ट्रेशन से पहले यह ID जेनरेट करनी होगी.

MHT CET 2026: महत्वपूर्ण तारीखें एक नज़र में

रजिस्ट्रेशन शुरू: 10 जनवरी 2026
आवेदन की आखिरी तारीख: 12 फरवरी 2026
पहला अटेम्प्ट (PCM/PCB): 11 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026
दूसरा अटेम्प्ट (PCM/PCB): 10 मई से 17 मई 2026

परीक्षा शुल्क में बदलाव

महाराष्ट्र एडमिशन रेगुलेटिंग अथॉरिटी (ARA) ने MHT CET परीक्षा शुल्क में संशोधन किया है.
जनरल कैटेगरी: ₹1300
आरक्षित कैटेगरी: ₹1000

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार हर साल परीक्षा शुल्क में लगभग 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की योजना पर काम कर रही है.

दो अटेम्प्ट का फायदा

CBSE बोर्ड और JEE मेन्स की तर्ज पर, MHT CET 2026 भी दो अटेम्प्ट में आयोजित किया जाएगा. इससे छात्रों को अपने स्कोर को बेहतर करने का अतिरिक्त मौका मिलेगा, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में एक बड़ा राहत भरा कदम माना जा रहा है.

MAH MBA/MMS CET 2026 भी शुरू

MHT CET के साथ-साथ MAH MBA/MMS CET 2026 के लिए भी रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी गई है.

पहला अटेम्प्ट: 6 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026
दूसरा अटेम्प्ट: 9 मई 2026

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट, नोटिस और बदलावों के लिए नियमित रूप से CET सेल की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. सही जानकारी और समय पर तैयारी ही सफलता की कुंजी है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

कांग्रेस में मतभेद! राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, वहीं थरूर व कमलनाथ ने की सरकार की तारीफ

इन दिनों ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच में तनाव जारी है. इसको लेकर राहुल…

Last Updated: April 4, 2026 16:50:01 IST

CNG vs Hybrid vs Electric Car: कौन सी कार लेना है सही? किसमें मिलेगी कितनी माइलेज, क्या रहेगी ज्यादा किफायती

पेट्रोल-डीजल की तुलना में यह कारें भी काफी किफायती मानी जाती हैं. लेकिन, वास्तव में…

Last Updated: April 4, 2026 16:48:58 IST

Delhi News: मोती नगर में हुई बड़ी वारदात, बोरे में मिली रहस्यमयी लाश, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के मोती नगर थाना इलाके में एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में हड़कंप मचा…

Last Updated: April 4, 2026 16:46:57 IST

रोहित शर्मा या हार्दिक पांड्या? कमाई के मामले में कौन आगे, कितनी है माहिका और रितिका की नेटवर्थ

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या दोनों ही भारत के सबसे…

Last Updated: April 4, 2026 16:44:37 IST

मृणाल ठाकुर का दिखा एक्शन अवतार, ‘डकैत’ फिल्म के ट्रेलर में अदिवि शेष ने खींचा ध्यान; क्या है कहानी?

Dacoit Trailer: अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डकैत' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज…

Last Updated: April 4, 2026 16:44:22 IST

15 साल तक ही क्यों सही मानी जाती है कार? इतनी ही क्यों होती है गाड़ी की उम्र, समझें पीछे का गणित

इसलिए यह सवाल कई लोगों के मन में हमेशा आता है कि आखिर कार के…

Last Updated: April 4, 2026 16:44:00 IST