वैभव सूर्यवंशी की दमदार पारी की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने आरोन के साथ मिलकर 227 रनों की पारी खेली थी.
Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंडर 19 में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में शतक जमाया. इसमें उन्होंने 64 गेंद में शतक पूरा किया, जिसमें उन्होंने 9 चौके-10 छक्के लगाते हुए 127 रन की पारी खेली और फिर पवेलियन लौट गए. बता दें कि उन्होंने केवल 26 गेंदों में नाबाज 50 रन यानी अर्धशतक जड़ा. उन्होंने इस पूरे खेल में जीती बाजियों को पुष्पाराज स्टाइल में सेलिब्रेट किया. उनकी तूफानी बल्लेबाजी और ओपनिंग जोड़ीदार आरोन जॉर्ज के शानदार रही. दोनों ने मिलर मिलकर 227 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की.
वैभव और आरोन की पारी ने 227 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की. इस शानदार शुरुआत के कारण टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 394 रनों का लक्ष्य रखा.इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. हालांकि उनका ये फैसला सही साबित नहीं हुआ.
इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 388 रन बनाए. हालांकि 5 पैनेल्टी रन मिले, जिसके बाद उनका स्कोर 393 हो गया. हालांकि इसके बावजूद भारतीय अंडर 19 टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली.
इससे पहले दूसरे वनडे मैच में कप्तान वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. बारिश से बाधित मुकाबले में अफ्रीकी टीम से भारतीय टीम को 246 रनों का लक्ष्य मिला. इस मैच में वैभव ने 24 गेंदों में 1 चौका और 10 छक्के लगाते हुए 68 रनों का पारी खेली थी.
बता कें कि तीसरे वनडे से वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई. लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की. यूजृर्स ने कहा कि क्रिकेट का भविष्य बेहतरीन होने वाला है. लोगों ने कहा कि अभिषेक और वैभव को साथ में ओपनिंग करनी चाहिए. उनकी वीडियो जिस प्लेटफॉर्म से भी शेयर की गई. वहां उन्हें जमकर तारीफ मिली और व्यूज, लाइक, शेयर और कमेंट की भरमार रही.
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…