Saiyaara Movie: फिल्ममेकर-गायक अमित जाधव ने आरोप लगाया है कि 2025 में रिलीज हुई 'सैयारा' फिल्म की कहानी उनकी शॉर्ट फिल्म की कॉपी है. इसने मनोरंज जगत में भूचाल ला दिया है. सिंगर ने बताया कि जब उन्हें इस बात का पता चला तो वो मानसिक रूप से परेशान हो गए थे.
सैयारा फिल्म पर लगा कहानी चोरी करने का आरोप
Amit Jadhav on Saiyaara: अनीत पड्डा और अहान पांडे की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ पर फिल्ममेकर-सिंगर अमित जाधव ने बड़ा आरोप लगा दिया है. उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने साल 2019 में रिलीज हुई उनकी शॉर्ट फिल्म ‘ख्वाबों’ की कहानी चुराई है. साथ ही उन्होंने कहा कि पहले भी इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन फिल्म निर्माताओं की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. जानिए पूरी बात.
गायक अमित जाधव ने हाल ही में एचटी सिटी से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि साल 2022 में यश राज फिल्म्स के टैलेंट डिवीजन के माध्यम से उनसे संपर्क किया गया था, हालांकि संपर्क का उद्देश्य कभी स्पष्ट नहीं किया गया. उन्हें इंस्टाग्राम के जरिए YRF की तरह से मैसेज आया था.
आगे बातचीत में अमिता जाधव ने बताया, ‘फिल्म ‘सैयारा’ की रिलीज के एक हफ्ते बाद, मेरे दोस्तों ने मुझे फोन किया और कहा ‘तुम्हारी भी तो कहानी वही थी’. मैं हैरान रह गया. फिर मैंने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, यहां तक कि उनके ऑफिस भी गया, लेकिन मेरे दोस्तों ने कहा कि वे मेरी बात नहीं सुनेंगे और न ही जवाब देंगे.’
आपको बता दें कि ऑनलाइन चर्चा थी कि फिल्म ‘सैयारा’ की कहानी 2004 की कोरियाई फिल्म ‘ए मोमेंट टू रिमेंबर’ से मिलती-जुलती है. हालांकि, अमित जाधव का मानना है कि ‘सैयारा’ और उनकी लघु फिल्म ‘ख्वाबों’ के बीच समानताएं ज्यादा हैं. विशेषतौर पर संगीत वाली कहानी के एंगल से.
सिंगर ने बताया कि इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से कमजोर कर दिया था. उन्होंने इंटरव्यू में कहा, ‘मैं एक गायक हूं, इसलिए मुझे काम मिलता रहा, और इस वजह से मैं थोड़ा निश्चिंत हो गया था. लेकिन एक दिन मैंने लगभग आत्महत्या कर ली. मैं नशे में धुत था, मेरे माता-पिता ने मुझे देख लिया और इस तरह मेरी जान बच गई. मुझे ऐसा लगा जैसे दुनिया नहीं चाहती कि मैं सफल होऊं. मुझे किसी भी ऑडिशन के लिए नहीं बुलाया गया.’
अमित जाधव ने आगे बताया कि वह इस कहानी पर आधारित एक पटकथा विकसित कर रहे थे और 2025 में रिलीज होने वाली एक परियोजना के लिए निर्माताओं को भी राजी कर लिया था. हालांकि, ‘सैयारा’ की रिलीज ने उन योजनाओं को बाधित कर दिया.
गायक अमित जाधव से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट को आधिकारिक तौर पर पंजीकृत कराया था? इसपर उन्होंने बताया कि वह पटकथा लेखक संघ के सदस्य हैं, लेकिन उन्होंने उस समय कहानी को पंजीकृत नहीं कराया था, क्योंकि लघु फिल्म पहले ही सार्वजनिक रूप से ऑनलाइन जारी हो चुकी थी.
अमित जाधव ने कहा, ‘मुझे कुछ श्रेय मिलना चाहिए. या कम से कम किसी प्रोजेक्ट में मुझे कोई भूमिका मिल जाए. बस यही मेरी चाहत है.’ आपको बता दें कि फिल्म ‘सैयारा’ के निर्देशक मोहित सूरी और यश राज फिल्म्स ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…
Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…
Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…
Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…
Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…