MHT CET 2026 Registration: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल महाराष्ट्र ने MHT CET 2026 के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो भी इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सीधे इस लिंक cetcell.mahacet.org के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं.
MHT CET 2026 Registration: महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और मैनेजमेंट की पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल महाराष्ट्र ने MHT CET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शेड्यूल जारी कर दिया है. आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 10 जनवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया CET सेल की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के माध्यम से पूरी की जाएगी.
CET सेल ने उम्मीदवारों को लगभग एक महीने का समय दिया है, लेकिन बोर्ड की सलाह है कि छात्र आखिरी तारीख का इंतजार न करें. समय से पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करने से तकनीकी दिक्कतों और सर्वर समस्याओं से बचा जा सकता है. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://cetcell.mahacet.org/ के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं.
लेटेस्ट गाइडलाइंस के अनुसार, MHT CET 2026 के लिए आवेदन करते समय आधार नंबर और APAAR ID देना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका उद्देश्य उम्मीदवारों की पहचान को अधिक सुरक्षित बनाना और एडमिशन प्रक्रिया को सरल करना है. आवेदन से पहले छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके आधार कार्ड में सभी जानकारियां सही और अपडेटेड हों, जैसे नाम और जन्मतिथि (कक्षा 10 के सर्टिफिकेट के अनुसार), पिता का नाम और पता, हाल की फोटो और आधार से लिंक्ड एक्टिव मोबाइल नंबर. इसके साथ ही, जिन उम्मीदवारों के पास APAAR ID नहीं है, उन्हें रजिस्ट्रेशन से पहले यह ID जेनरेट करनी होगी.
रजिस्ट्रेशन शुरू: 10 जनवरी 2026
आवेदन की आखिरी तारीख: 12 फरवरी 2026
पहला अटेम्प्ट (PCM/PCB): 11 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026
दूसरा अटेम्प्ट (PCM/PCB): 10 मई से 17 मई 2026
महाराष्ट्र एडमिशन रेगुलेटिंग अथॉरिटी (ARA) ने MHT CET परीक्षा शुल्क में संशोधन किया है.
जनरल कैटेगरी: ₹1300
आरक्षित कैटेगरी: ₹1000
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार हर साल परीक्षा शुल्क में लगभग 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की योजना पर काम कर रही है.
CBSE बोर्ड और JEE मेन्स की तर्ज पर, MHT CET 2026 भी दो अटेम्प्ट में आयोजित किया जाएगा. इससे छात्रों को अपने स्कोर को बेहतर करने का अतिरिक्त मौका मिलेगा, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में एक बड़ा राहत भरा कदम माना जा रहा है.
MHT CET के साथ-साथ MAH MBA/MMS CET 2026 के लिए भी रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी गई है.
पहला अटेम्प्ट: 6 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026
दूसरा अटेम्प्ट: 9 मई 2026
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट, नोटिस और बदलावों के लिए नियमित रूप से CET सेल की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. सही जानकारी और समय पर तैयारी ही सफलता की कुंजी है.
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…