Live
Search
Home > Education > MP Board 5th, 8th Result 2026 Today: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट rskmp.in पर आज, चेक करने का ये है Direct Link

MP Board 5th, 8th Result 2026 Today: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट rskmp.in पर आज, चेक करने का ये है Direct Link

MPBSE MP Board 5th, 8th Result 2026 Today: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज इस समय जारी किया जाएगा. इस परीक्षा में जो कोई भी शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक rskmp.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: March 25, 2026 06:16:59 IST

Mobile Ads 1x1

MP Board 5th, 8th Result 2026 Today: माध्यमिक शिक्षा मंडल और राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है. वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम की तारीख और समय आधिकारिक रूप से तय कर दिए गए हैं, जिससे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. आधिकारिक सूचना के अनुसार, MP बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज यानी 25 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा. रिजल्ट की घोषणा सुबह 11 बजे राज्य शिक्षा केंद्र कार्यालय के मीटिंग हॉल में आयोजित एक बैठक के दौरान की जाएगी. इसके बाद छात्र अपने परिणाम सुबह 11:30 बजे से ऑनलाइन देख सकेंगे.

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और rskmp.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को अपना समग्र ID या रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://rskmp.in/ के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट देख सकते हैं.

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

इस वर्ष MP बोर्ड की 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 20 मार्च से 28 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 5वीं की परीक्षा में करीब 5.76 लाख छात्र शामिल हुए, जबकि कक्षा 8वीं में लगभग 10.92 लाख छात्रों ने भाग लिया. यह संख्या बताती है कि हर साल बड़ी संख्या में छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होते हैं.

रिजल्ट का समय और जरूरी जानकारी

बोर्ड द्वारा रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा और 11:30 बजे से वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी देरी के परिणाम देखा जा सके.

MP Board 5th, 8th Result 2026 ऐसे करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं.
“MP 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें.
समग्र ID/रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करें.
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें.

रिजल्ट आने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट को ध्यान से जांचें. किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत अपने स्कूल या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें.

MORE NEWS