MPBSE MP Board 5th, 8th Result 2026 DECLARED: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा के लिए शामिल हुए छात्र rskmp.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
MP Board MPBSE 5th 8th Result 2026 DECLARED: मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट जारी हो गया है.
MP Board MPBSE 5th, 8th Result 2026 DECLARED: मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है. राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश (RSKMP) आज यानी 25 मार्च 2026 को कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना रिजल्ट RSKMP की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर या समग्र ID की आवश्यकता होगी.
इसके अलावा छात्र इस लिंक https://www.rskmp.in/result.aspx के माध्यम से भी एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को अपनाकर भी रिजल्ट बहुत ही आसानी से देख सकते हैं.
इस साल कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी 2026 तक चलीं. वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षा 28 फरवरी को आयोजित की गई. सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक संपन्न हुईं. पूरे राज्य में 10 लाख से अधिक छात्रों ने इन परीक्षाओं में हिस्सा लिया, जो इस परीक्षा के महत्व को दर्शाता है.
MP Board MPBSE 5th, 8th Result 2026 ऐसे करें चेक
RSKMP की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां कक्षा 5वीं या 8वीं रिजल्ट लिखा हो.
अपनी लॉगिन डिटेल्स डालें.
सबमिट करें और अपना रिजल्ट डाउनलोड करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें.
अगर पिछले वर्ष के परिणामों पर नजर डालें, तो कक्षा 5वीं के छात्रों का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा था. कैटेगरी वाइज पास प्रतिशत इस प्रकार रहा:
SC: 90.55%
ST: 93.94%
OBC: 92.85%
General: 92.72%
इन आंकड़ों से साफ है कि छात्रों ने सभी वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया था, और इस साल भी ऐसे ही अच्छे परिणाम की उम्मीद की जा रही है.
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए छात्रों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है. साथ ही, रिजल्ट देखने के बाद उसे सुरक्षित डाउनलोड करना न भूलें. किसी भी त्रुटि की स्थिति में संबंधित स्कूल या शिक्षा विभाग से तुरंत संपर्क करें.
Hanuman Temple Ramboda: श्रीलंका को हिंद महासागर का मोती कहा जाता है. यह देश अपनी…
Gas Cylinder Update: सरकार के नए आदेश के मुताबिक जिन घरों में PNG (पाइप्ड नेचुरल…
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से आपसी भाईचारे की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है,…
Ram Navami Kab Hai: हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व अत्यंत पावन माना जाता…
सोशल मीडिया पर तेजी से खबर फैल रही है कि LPG सिलेंडर की बुकिंग के…
Vande Bharat Train: पटना-टाटानगर Vande Bharat Express में खाने की खराब क्वालिटी को लेकर एक…