Live TV
Search
Home > Education > MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे जल्द, छात्रों का इंतजार होने वाला खत्म

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे जल्द, छात्रों का इंतजार होने वाला खत्म

MP Board Result 2026 Date: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) जल्द ही 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. परीक्षा के लिए जो कोई भी शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट इन वेबसाइटों mpbse.mponline.gov.in और mponline.gov.in से चेक कर सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: April 8, 2026 14:50:53 IST

Mobile Ads 1x1

MP Board Result 2026 Date: मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी करने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब किसी भी समय आधिकारिक घोषणा की जा सकती है. उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल के दूसरे या तीसरे हफ्ते में नतीजे जारी हो सकते हैं.

हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि घोषणा बहुत जल्द होगी. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी अपडेट से चूक न जाएं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन आसानी से देख सकेंगे. MPBSE अपने आधिकारिक पोर्टल्स mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mponline.gov.in पर नतीजे उपलब्ध कराएगा.

MP Board Result 2026 ऐसे करें चेक

MP Board की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर ‘MP Board 10th Result 2026’ या ‘MP Board 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें.
सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट जरूर कर लें.

छात्रों के लिए क्यों अहम है यह रिजल्ट

कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे छात्रों के करियर का अहम मोड़ होते हैं. 10वीं के बाद स्ट्रीम का चयन और 12वीं के बाद कॉलेज एडमिशन जैसे बड़े फैसले इन्हीं परिणामों पर निर्भर करते हैं. इसलिए इस समय छात्रों में उत्साह के साथ थोड़ी घबराहट भी देखी जा रही है.

रिजल्ट के बाद क्या करें?

रिजल्ट आने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट को ध्यान से जांचें. यदि किसी प्रकार की गलती दिखती है, तो तुरंत बोर्ड से संपर्क करें. इसके अलावा, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे री-इवैल्यूएशन या सप्लीमेंट्री एग्जाम का विकल्प भी चुन सकते हैं. 

MORE NEWS