MP Board MPBSE Result 2026 Today: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम आज इस समय जारी होने वाला है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र सीधे इस लिंक mpbse.nic.in के जरिए चेक कर सकते हैं.
MP Board Result 2026 Today: MPBSE एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आज जारी किया जाएगा.
MP Board MPBSE Result 2026 Today: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) आज यानी 15 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम अपने आधिकारिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जारी करने जा रहा है. लाखों छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद उनका परिणाम ऑनलाइन mpbse.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा. छात्र अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की मदद से आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे.
बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार MPBSE 2026 के 10वीं और 12वीं के नतीजे सुबह 11:00 बजे जारी किए जाएंगे. परिणाम जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए छात्र धैर्य रखें और बार-बार प्रयास करें. इसके अलावा नीचे दिए गए इन Alternative Ways से रिजल्ट देख सकते हैं.
छात्र अपने परीक्षा परिणाम MPBSE की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर देख सकते हैं. इनमें प्रमुख पोर्टल शामिल हैं:
mpbse.mponline.gov.in
mpresults.nic.in
mpbse.nic.in
MP Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए “Exam Results” सेक्शन पर क्लिक करें.
कक्षा 10वीं के छात्र “High School Certificate Examination Result” चुनें.
कक्षा 12वीं के छात्र “Higher Secondary Examination Result” चुनें.
अब रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए भी रिजल्ट देखने की व्यवस्था की है. छात्र Google Play Store से MPBSE Mobile App या MP Mobile App डाउनलोड कर सकते हैं.
ऐप खोलने के बाद:
“Know Your Result” विकल्प चुनें.
अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें.
आपका रिजल्ट तुरंत मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगा.
यह तरीका उन छात्रों के लिए उपयोगी है जिनके पास कंप्यूटर की सुविधा नहीं है.
MPBSE द्वारा जारी परिणाम DigiLocker प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होंगे. यहां छात्रों को उनकी प्रमाणित डिजिटल मार्कशीट मिल जाएगी. यह विशेष रूप से उन छात्रों के लिए उपयोगी है जो आगे की पढ़ाई या अन्य प्रवेश प्रक्रियाओं में शामिल हो रहे हैं.
रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को सुरक्षित रूप से डाउनलोड करके रख लें. यह अस्थाई डॉक्यूमेंट्स होता है, जबकि मूल प्रमाण पत्र बोर्ड द्वारा बाद में जारी किया जाता है.
Identifying Real Diamonds: हीरे की असलियत पहचानने के लिए ज्वेलर्स उसकी चमक, कट, सतह और…
Kangana Ranaut Navratri look: कंगना रनौत ने नवरात्रि के मौके पर छत्तीसगढ़ में गरबा उत्सव…
Anirudh Ravichander net worth: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की…
: पुराने सोने के गहने बेचते या बदलते समय केवल कुल वजन के आधार पर…
Gwalior Sheetla Mata Mandir Truck Accident: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले में…
Maharashtra Beed Accident: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे से इलाके…