<

UP Ka Mausam 15 April 2026: यूपी के कई जिलों में गर्मी का अलर्ट जारी, आज किन जिलों में पारा जाएगा 40 पार

UP Ka Mausam 15 April 2026: उत्तर प्रदेश में बुधवार (15 अप्रैल, 2026) को गर्मी पड़ेगी. हालात  को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से पूरे प्रदेश में ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है.

UP Ka Mausam 15 April 2026: पूरा उत्तर प्रदेश गर्मी और तेज धूप की चपेट में आ गया है. पूर्वी से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक में बुधवार (14 अप्रैल, 2026) को करोड़ों लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ा. पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने या फिर करीब-करीब खत्म होने के बाद यूपी में भी राहत का दौर खत्म और मुसीबत का वक्त शुरू हो गया है. गर्मी का यह दौर वीकेंड तक यही रहेगा. इसका मतलब शुक्रवार तक गर्मी और तेज धूप लोगों की परेशानी में इजाफा करेगी.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (indian Meteorological Department) के लखनऊ केंद्र के अनुसार,  पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार (15 अप्रैल, 2026) को मौसम शुष्क रहेगा और आसमान भी पूरी तरह साफ रहने वाला है. किसी भी तरह की बारिश, आंधी या प्राकृतिक बदलाव संभावना नहीं होने के चलते IMD की ओर से उत्तर प्रदेश के लिए ‘ग्रीन अलर्ट’ जारी किया है. IMD के वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूरे यूपी में 15 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी. इसके चलते अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार ही रहेगा. कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है.

कई जिलों में अधिक पड़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार (15 अप्रैल, 2026 को पूरे प्रदेश में गर्मी अधिक रहेगी. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह थोड़ी राहत रहेगी, लेकिन दोपहर बाद यानी दिन में हीटवेव (Heatwave) अपना बुरा असर दिखाएगी. इसके चलते लोगों को दिक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग की ओर से लोगों को चेतावनी दी गई है कि दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच भीषण गर्मी पड़ेगी. इस दौरान जरूरी नहीं हो तो लोग घरों से नहीं निकलें वरना लू की चपेट में आ सकते हैं. 

लखनऊ में पारा जाएगा 40 डिग्री के करीब

IMD के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा और  नोएडा,  सहारनपुर, हापुड़, हाथरस, हापुड़, बुलंदशहर और गाजियाबाद में भीषण गर्मी पड़ेगी. यहां पर लू चलने का भी अलर्ट जारी है या फिर गर्म हवाएं चलेंगी. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा प्रयागराज, जौनपुर, कानपुर, वाराणसी,गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया और झांसी में भी गर्मी परेशान करेगी. यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पर यानी 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Old gold jewellery: क्या ज्वेलर जांच के दौरान निकाल लेता है सोना? जानें गहने का वजन और शुद्धता जांचने का तरीका

: पुराने सोने के गहने बेचते या बदलते समय केवल कुल वजन के आधार पर…

Last Updated: October 18, 2026 15:57:23 IST

Gwalior Accident: CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, हटाए गए SP; 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड;परिवारों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की मदद

Gwalior Sheetla Mata Mandir Truck Accident: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले में…

Last Updated: October 18, 2026 15:39:13 IST

Beed Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; इलाके में मचा हड़कंप

Maharashtra Beed Accident: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे से इलाके…

Last Updated: October 18, 2026 15:30:43 IST

Noida Viral Video: कार के बोनट पर लटके रहे 2 लड़के, तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाता रहा कैब ड्राइवर; वीडियो वायरल

Noida Viral Video: नोएडा के सेक्टर 18 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

Last Updated: October 18, 2026 14:54:28 IST

‘दो बहनें और एक जीजा…’, ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के 5 लोगों की मौत की क्या है वजह? वॉइस नोट से खुले कई राज

Greater Noida Family Murder Case: रविवार को इस मामले ने एक और मोड़ ले लिया…

Last Updated: October 18, 2026 13:55:59 IST