Hindi News / Education / Mp Board Result Date 2023 Mp Board Result Likely To Be Declared 2nd Week Of May

MP Board Result Date 2023: इस दिन जारी हो सकता है एमपी बोर्ड 10वीं,12वीं का रिजल्ट, जारी हुआ है ये नोटिस, पढ़ें ये खबर

India News (इंडिया न्यूज) MP Board Result Date 2023, दिल्ली: यदि आप भी उन स्टूडेंट्स में से है जिन्होंने एमपी बोर्ड की परीक्षा दी थी, और अब नतीजे आने का इंतजार कर रहे है, तो आपका इंतजार कुछ ही दिन में समाप्त हो सकता है। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, मध्य प्रदेश (MPBSE) जल्द […]

BY: Mohini • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज) MP Board Result Date 2023, दिल्ली: यदि आप भी उन स्टूडेंट्स में से है जिन्होंने एमपी बोर्ड की परीक्षा दी थी, और अब नतीजे आने का इंतजार कर रहे है, तो आपका इंतजार कुछ ही दिन में समाप्त हो सकता है। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, मध्य प्रदेश (MPBSE) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर MP Board Result 2023 के नतीजे घोषित कर सकता है। इसके लिए बोर्ड ने रिजल्ट की घोषणा से पहले एक अहम नोटिस जारी किया है।

ये लिखा है नोटिस में 

NEET UG Correction 2025: फॉर्म भरने में हो गई गलती ? अब इस तारीख तक कर सकते है सुधार – जानिए पूरा प्रोसेस

MP Board Result Date 2023

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, “माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, मध्य प्रदेश वेब पोर्टल / SMS सुविधा पर अपने परीक्षा रिजल्ट (MP Board Result 2023) प्रकाशित करने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित करता है. इच्छुक पोर्टल अपना प्रस्ताव 11/05/2023 तक डाक द्वारा सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल, शिवाजी नगर, भोपाल के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि रिजल्टों के प्रकाशन के लिए एकमुश्त राशि रु. 90,000 (नब्बे हजार केवल) डीडी/एनईएफटी द्वारा बोर्ड को देय होंगे और बोर्ड के साथ एक समझौते पर भी हस्ताक्षर करेंगे।

इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट

MPBSE बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक और 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। हालांकि नोटिस के आधार पर छात्र 11 मई, 2023 के बाद रिजल्ट (MP Board Result 2023) घोषित होने की उम्मीद कर सकते हैं, लेकिन बोर्ड ने डेट की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड जल्द ही डेट रिलीज कर सकता है। रिजल्ट से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

Also read: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर के पद पर नौकरी का सुनहरा अवसर, कल से शुरू होंगे आवेदन

Tags:

careereducationJOBSMP Board 10th Result 2023mp board 12th result 2023MP Board ResultMP Board Result 2023mpbsempbse.nic.inमध्य प्रदेश

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue