<
Categories: Education

NEET PG 2026 Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग को लेकर जल्द कर लें ये काम, नहीं तो होगी समस्या

NEET 2026 PG Counselling: पीजी मेडिकल सीट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अहम मौका है. अगर आप इस काम को नहीं किए, तो दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

NEET PG Counselling 2026: मेडिकल क्षेत्र में पोस्टग्रेजुएट सीट पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम दिन है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) 19 फरवरी, 2026 को NEET PG काउंसलिंग 2026 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड की चॉइस फिलिंग और लॉकिंग विंडो बंद कर देगी. जिन अभ्यर्थियों ने इस राउंड के लिए आवेदन किया है, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपनी पसंदीदा कॉलेज और कोर्स की चॉइस भरकर लॉक करना जरूरी है.

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. आखिरी समय की जल्दबाज़ी से बचने के लिए सलाह दी जाती है कि कैंडिडेट्स समय रहते अपनी चॉइस फाइनल कर लें.

चॉइस फिलिंग और लॉकिंग का पूरा शेड्यूल

MCC द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार:

चॉइस फिलिंग की सुविधा 19 फरवरी 2026 को रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी.
चॉइस लॉकिंग शाम 4 बजे से शुरू होकर रात 11:55 बजे तक की जा सकेगी.
सीट अलॉटमेंट प्रोसेस 20 फरवरी 2026 को आयोजित होगा.
रिजल्ट 21 फरवरी 2026 को घोषित किया जाएगा.

अलॉटेड उम्मीदवार 22 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक अपने निर्धारित संस्थान में रिपोर्ट कर सकेंगे. यह राउंड उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्हें पिछले राउंड में सीट नहीं मिली या जिन्होंने अपग्रेडेशन की उम्मीद में भाग लिया है.

MCC NEET PG 2026: चॉइस फिलिंग कैसे करें?

अगर आप पहली बार यह प्रक्रिया कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें.

MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन या लॉगिन लिंक पर क्लिक करें.
अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
उपलब्ध कॉलेज और कोर्स की सूची में से अपनी पसंद के विकल्प चुनें.
चॉइस को सावधानीपूर्वक रिव्यू करें और उसे लॉक कर दें.
अंत में सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.
भविष्य के संदर्भ के लिए उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें.

क्यों है स्ट्रे वैकेंसी राउंड अहम?

स्ट्रे वैकेंसी राउंड अक्सर उन अंतिम सीटों के लिए आयोजित किया जाता है जो पहले के राउंड में खाली रह जाती हैं. ऐसे में यह राउंड कई उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकता है. सही रणनीति और सोच-समझकर भरी गई चॉइस आपके मेडिकल करियर की दिशा तय कर सकती है.

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें और सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें. समय पर की गई तैयारी और सतर्कता आपको आपकी मनचाही PG सीट तक पहुंचा सकती है.

Munna Kumar

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Cicada COVID variant: 22 देशों में फिर फैला कोरोना, ओमिक्रोन से यह कितना खतरनाक, भारत के लिए भी खतरा?

Cicada New Covid 19 Variant: हर बार की तरह इस बार भी कोरोना नया रूप…

Last Updated: March 31, 2026 19:54:53 IST

GT vs PBKS: पापा चाहते थे बेटा करे किसानी, लेकिन भाई के त्याग ने बनाया धारदार गेंदबाज, IPL में काटेंगे बवाल?

Who Is Ashok Sharma: राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ…

Last Updated: March 31, 2026 20:15:14 IST

अब घर बैठे करोड़ों कमाएंगी मलाइका अरोड़ा! किराए पर दिया अपना आलीशान घर, क्या है पूरी डील?

Malaika Arora: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट को तीन…

Last Updated: March 31, 2026 19:45:21 IST

1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी दुनिया! जेब पर सीधा वार करेंगे ये 10 बड़े बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

कल से आपकी जेब और जीवन दोनों का गणित बदलने वाला है! क्या आपको पता…

Last Updated: March 31, 2026 19:43:43 IST

Matric Student Suicide: ‘कोई बात नहीं, फिर…’, रिजल्ट के बाद पिता ने दिया दिलासा, कुछ घंटों बाद आई आत्महत्या की खबर

Bihar Matric Result Failure Case: पटना में मैट्रिक (कक्षा 10) की परीक्षा में फेल होने…

Last Updated: March 31, 2026 19:44:28 IST

जब छूटी वंदे भारत, ट्रेन के ड्राइवर के सामने गिड़गिड़ाने लगी महिला; फिर जो हुआ….

Viral video: हाल ही में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया, जब महिला…

Last Updated: March 31, 2026 19:17:31 IST