<
Categories: Education

NEET 2026 UG Exam: नीट में कितने नंबर बनेंगे MBBS की चाबी? जानिए किन बातों पर फोकस करना है ज़रूरी

NEET 2026 UG Exam: हर साल 20 लाख से अधिक छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर NEET देते हैं. सीमित सरकारी सीटों और बढ़ती प्रतिस्पर्धा में, अच्छे नंबर लाने के बाद भी कई प्रतिभाशाली छात्रों का सपना अधूरा रह जाता है.

NEET UG 2026 Exam: हर साल भारत में 20 लाख से ज़्यादा छात्र सफेद कोट पहनकर डॉक्टर बनने का सपना और एक ही उम्मीद के साथ NEET परीक्षा में बैठते हैं. MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सेज़ में दाख़िला पाने के लिए NEET अब सिर्फ एक एंट्रेंस एग्ज़ाम नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य का फैसला करने वाली परीक्षा बन चुकी है.

देश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या सीमित है, जबकि मेडिकल बनने की चाह रखने वाले छात्रों की संख्या हर साल बढ़ रही है. यही वजह है कि कंपटीशन दिन-प्रतिदिन कठिन होती जा रही है. कई होनहार छात्र अच्छे अंक लाने के बावजूद सीट से दूर रह जाते हैं, जिससे तनाव और असमंजस और बढ़ जाता है.

NEET की तैयारी केवल किताबों और कोचिंग तक सीमित नहीं है. सही कटऑफ, काउंसलिंग प्रक्रिया, कैटेगरी-वाइज नियम और कॉलेज विकल्पों की जानकारी न होने पर छात्र कई बार गलत फैसले ले बैठते हैं. जानकारी की कमी, मेहनत पर भारी पड़ सकती है. आइए इन सभी बातों को विस्तार से जानते हैं.

NEET 2026 का कटऑफ कब आएगा?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा NEET 2026 की परीक्षा मई में आयोजित की जा सकती है और रिजल्ट जून 2026 तक जारी किए जाने की उम्मीद है. इसी के साथ कटऑफ भी घोषित किया जाएगा.
कटऑफ दो हिस्सों में होता है:
क्वालिफाइंग कटऑफ – NEET पास करने के लिए न्यूनतम पर्सेंटाइल
एडमिशन कटऑफ – MBBS सीट पाने के लिए ज़रूरी वास्तविक मार्क्स

क्वालिफाइंग और एडमिशन कटऑफ में फर्क समझना ज़रूरी

अक्सर छात्र यहीं भ्रमित हो जाते हैं. NEET क्वालिफाई करने का मतलब यह नहीं कि आपको MBBS सीट मिल ही जाएगी.
उदाहरण के तौर पर जनरल कैटेगरी में 145–165 नंबर से NEET पास हो सकता है, लेकिन टॉप सरकारी कॉलेज पाने के लिए 550 से 650+ मार्क्स तक चाहिए होते हैं.

NEET 2025: कैटेगरी-वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स

जनरल / EWS: 50th पर्सेंटाइल — 145 से 165 मार्क्स
OBC: 40th पर्सेंटाइल — 125 से 140 मार्क्स
SC / ST: 40th पर्सेंटाइल — 115 से 130 मार्क्स
जनरल-PwD: 45th पर्सेंटाइल — 130 से 150 मार्क्स
OBC/SC/ST-PwD: 40th पर्सेंटाइल — 110 से 125 मार्क्स

ये केवल एलिजिबिलिटी मार्क्स हैं, MBBS एडमिशन के लिए इससे कहीं ज़्यादा स्कोर चाहिए.

पिछले वर्षों का ट्रेंड क्या कहता है?

वर्ष 2022 से 2024 तक के आंकड़े बताते हैं कि हर साल कटऑफ ऊपर की ओर बढ़ा है. AIIMS, MAMC जैसे टॉप कॉलेजों के लिए जनरल कैटेगरी में 600–650+ मार्क्स आम बात हो गई है. OBC और SC/ST कैटेगरी में भी सरकारी कॉलेजों के लिए 450 से 550+ नंबर तक की जरूरत पड़ रही है.

स्टूडेंट्स के लिए सबसे ज़रूरी बात

अगर आपका लक्ष्य सरकारी MBBS कॉलेज है, तो सिर्फ NEET पास करना काफी नहीं. जितने ज़्यादा नंबर, उतने ज़्यादा विकल्प और उतना सुरक्षित भविष्य होगा. NEET 2026 में सफलता सिर्फ कटऑफ पार करने से नहीं, बल्कि कटऑफ से आगे निकलने से मिलेगी. तैयारी ऐसी रखें कि नंबर आपको चुनें, न कि आप कॉलेज.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 14:53:43 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए व्रत रख सकती…

Last Updated: October 23, 2026 14:50:55 IST

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: ईशान किशन OUT, वैभव सूर्यवंशी IN! दूसरे टी20 के लिए अय्यर टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…

Last Updated: October 23, 2026 14:04:54 IST

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming: कल दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान? जानें कब और कहां फ्री में देखें लाइव मैच

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming:भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20…

Last Updated: October 23, 2026 13:40:17 IST

Dhanashree Verma viral Pic: मिस्ट्री मैन की बाहों में दिखीं धनश्री? चहल को भूल किया Move On; वायरल तस्वीर पर उठ रहे सवाल

Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…

Last Updated: October 23, 2026 13:07:37 IST