The Raja Saab Box Office Day 1: रणवीर सिंह की धुरंधर की चेन को तोड़ेने के लिए प्रभास जैसे सुपरस्टार की ज़रूरत पड़ी. अब उनकी द राजा साब सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए जबरदस्त कमाई कर रही है. जानें पूरी स्टोरी.
The Raja Saab Box Office Day 1
The Raja Saab Box Office Day 1: रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शानदार पांच हफ़्तों के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. क्योंकि, इसने न सिर्फ़ नई रिलीज़ फ़िल्मों को पीछे छोड़ा, बल्कि कमाई में भी दिन-ब-दिन कोई बड़ी गिरावट नहीं देखी. लेकिन इस चेन को तोड़ेने के लिए प्रभास जैसे सुपरस्टार की ज़रूरत पड़ी. तेलुगु स्टार की हालिया रिलीज़, ‘द राजा साब’ ने 35 दिनों के बाद धुरंधर से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 फ़िल्म का ताज छीन लिया. सबसे बड़ी बात यह है कि इसने यह सब ओपनिंग डे पर सुबह 10 बजे से पहले ही कर लिया.
द राजा साब, प्रभास की दो साल में पहली फ़िल्म एक हॉरर कॉमेडी है. इस जॉनर में एक्टर की पहली कोशिश है. शुक्रवार को फ़िल्म की रिलीज़ के दिन सुबह 10 बजे तक ट्रेड सूत्रों ने बताया कि फ़िल्म ने 6 करोड़ से ज़्यादा नेट कमाई की थी. यह कमाई सिर्फ़ गुरुवार शाम को पेड प्रीव्यू और सुबह के शो से हुई है. यह आंकड़ा गुरुवार को धुरंधर के पूरे दिन के कुल कलेक्शन से ज़्यादा है. फर्स्ट डे कलेक्शन में ‘द राजा साब’ ने 50 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली और इसी के साथ प्रभास की तीन साल पुरानी फिल्म का रिकॉर्ड टूट गया है. अब रिलीज के बाद भी फिल्म धड़ल्ले से नोट छाप रही है. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 45 करोड़ की कमाई की. इसके बाद कुल कलेक्शन 54.15 करोड़ रुपए हो गया है. तेलुगु भाषा में इसे ज्यादा देखा गया. इसी के साथ ‘द’ राजा साब’ अब प्रभास की 6ठी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है.
‘द राजा साब’ तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ हुई है. फिल्मी पंडितों के अनुसार, फ़िल्म से पहले दिन घरेलू कमाई में 60 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है. इसे रिलीज़ की पूर्व संध्या पर तब बढ़ावा मिला जब विजय की जन नायकन को टाल दिया गया. इससे तमिलनाडु में 250 ज्यादा स्क्रीन मिलीं. शुक्रवार को किसी बड़ी तमिल रिलीज़ के अभाव में अनुमान के तौर पर ‘द राजा साब’ को तमिल में अनुमान से ज़्यादा कमाई हो सकती है.
लोगों में विजय की फिल्म जन नायकन को लेकर बहुत एक्साइटमेंट है. आखिरकार शुक्रवार सुबह CBFC सर्टिफ़िकेशन मिल गया, जिससे इसकी रिलीज़ का रास्ता साफ हो गया है. हालांकि इसके मेकर्स ने औपचारिक रूप से यह घोषणा नहीं की है कि फ़िल्म कब रिलीज़ होगी. हालांकि, उम्मीद है कि यह पोंगल (बुधवार) से पहले सिनेमाघरों में आएगी ताकि त्योहार का फ़ायदा उठाया जा सके. उसी दिन ‘द राजा साब’ एक बार फिर अपना ताज खो सकती है. लेकिन अभी के लिए यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नंबर वन फिल्म बनी हुई है. मारुति द्वारा निर्देशित, ‘द राजा साब’ में संजय दत्त, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, बोमन ईरानी और ज़रीना वहाब भी हैं. यह फिल्म संक्रांति वीकेंड से पहले 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. यह प्रभास की फैमिली एंटरटेनर जॉनर में वापसी है.
Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…
Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…
ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…
Karwa Chauth for Unmarried Girls: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए…
Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…
Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…