<
Categories: Education

NEET UG Admit Card Out Today: आज या कल कब जारी होगा NEET UG का एडमिट कार्ड? neet.nta.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

NEET UG Admit Card Out Today| Kab Aayega NEET UG Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द अपना एडमिट कार्ड रिलीज करने वाला है. आइए जानते हैं कि रिलीज होने पर कैसे डाउनलोड करना है.

NEET UG Admit Card Out Today: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज, 26 अप्रैल 2026 को NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड जारी करने जा रही है. ये एग्जाम देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बेहद जरूरी होता है. जिन कैंडिडेट ने इस एग्जाम के लिए अप्लाय किया है, वे अपना हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

इस साल NEET UG 2026 एग्जाम 3 मई 2026 को होगा. एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. ये एग्जाम कुल 720 अंकों का होगा, जिसमें भौतिकी (Physics), रसायन (Chemistry) और जीवविज्ञान (Biology – बॉटनी और जूलॉजी) विषय शामिल होंगे.

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें (How To Download NEET UG Admit Card?)

उम्मीदवार निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
 होमपेज पर ‘Candidate Activity’ सेक्शन में ‘NEET UG Admit Card 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
 अब अपना आवेदन संख्या (Application Number) और पासवर्ड दर्ज करें.
 ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
 इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी

एडमिट कार्ड में कैंडिडेट से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां होती हैं, जैसे:

 एग्जाम सेंटर का कोड
 एग्जाम सेंटर का नाम और पूरा पता
 उम्मीदवार का नाम
 रिपोर्टिंग समय और परीक्षा का समय
 परीक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की गलती या त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें.

NEET UG 2026 एग्जाम पैटर्न

इस एग्जाम में कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो तीनों विषयों भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान से होंगे. एग्जाम का समय 180 मिनट (3 घंटे) निर्धारित किया गया है.

एग्जाम के दिन एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी है. इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. साथ ही, उम्मीदवार समय से पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचने की कोशिश करें ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके.

Sanskriti jaipuria

Share
Published by
Sanskriti jaipuria

Recent Posts

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST